विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2026

Budget Decode: वित्त मंत्री की धुरंधर टीम ने किया बजट डिकोड, ये पढ़ लिया तो समझ जाएंगे हर एक बात

Budget Decode: बजट में हुए बड़े ऐलानों को देखकर कह सकते हैं कि यह बजट देश की लॉन्ग प्लानिंग को लेकर बनाया गया है. यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग के साथ क्लीन एनर्जी जैसे सेक्टर में भारत की क्षमता बढ़ाने का एक ब्लूप्रिंट है.

Budget Decode: वित्त मंत्री की धुरंधर टीम ने किया बजट डिकोड, ये पढ़ लिया तो समझ जाएंगे हर एक बात

Budget Decode: बजट 2026 देश के सामने आ चुका है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऐलानों ने भारतीय अर्थव्यवस्था के भविष्य का रोडमैप तैयार कर दिया है. वित्त मंत्री ने इस बार आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल क्रांति को एक नए लेवल पर ले जाने की बात कही है. बजट पेश करने बाद निर्मला एंड टीम ने आसान भाषा में इसे देशवासियों के लिए डिकोड किया. 

1. AI और स्टार्टअप्स

वित्त मंत्री ने साफ कर दिया कि अब भारत सिर्फ बड़े मॉडल्स ही नहीं बल्कि छोटे और मीडियम क्लास के AI सॉल्यूशंस पर भी ध्यान देगा. इससे भारत के युवा आबादी को जरूरी काम और शानदार अवसर मिलेंगे. सरकार एआई बेस्ड ग्रोथ से स्टार्टअप्स को इकोनॉमी की मुख्यधारा में लाने के लिए फंड्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराएगी.

2. रेयर अर्थ के लिए प्लान

बजट का सबसे बड़ा ऐलान रेयर अर्थ कॉरिडोर को बनाने पर रहा. यह भारत की इलेक्ट्रॉनिक और डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता के लिए गेम-चेंजर साबित होगा. वित्तमंत्री ने बताया कि ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में खनिज खनन, प्रोसेसिंग और रिसर्च को मदद मिलेगी, जिससे मैग्नेट्स के साथ दूसरे रेयर अर्थ मटेरियल्स के लिए विदेशी देशों पर निर्भरता खत्म होगी.

बजट में हुए बड़े ऐलानों को देखकर कह सकते हैं कि यह बजट देश की लॉन्ग प्लानिंग को लेकर बनाया गया है. यह बजट केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग के साथ क्लीन एनर्जी जैसे सेक्टर में भारत की क्षमता बढ़ाने का एक ब्लूप्रिंट है. वित्त मंत्री ने भी कहा कि, "यह विकास भारत की अर्थव्यवस्था पर कई दशकों तक सकारात्मक प्रभाव डालेंगे.".

3. इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर

भारत को ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने के लिए सरकार ने तिजोरी ही खोल दी है. इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के लिए 40 हजार करोड़ रुपये अलॉट किए हैं. निर्मला सीतारमण ने इसकी जरूरत के बारे में बताते हुए कहा कि ISM 2.0 के जरिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन का दूसरा फेज शुरू होगा, जिससे भारत के अपने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) और चिप डिजाइन ताकत को मजबूती मिलेगी.

4. सट्टेबाजी के खिलाफ STT में बढ़ोतरी

F&O सेगमेंट में बढ़ते जोखिम और सट्टेबाजी को रोकने के लिए सरकार ने कड़ा कदम उठाया है. फ्यूचर्स पर टैक्स 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस पर 0.1% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है. वित्त मंत्री ने इसे पीछे की वजह बताई है कि इस कदम के जरिए सिस्टमैटिक रिस्क को कम किया जा सकेगा, जिससे छोटे निवेशक बड़े नुकसान से बच पाएंगे.  

5. हेल्थ और फार्मा

'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ हेल्थ सेक्टर को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है. 10 हजार करोड़ रुपये बायो-फार्मा सेक्टर में निवेश किए जाएंगे. इससे भारत दुनिया की फार्मेसी के रूप में अपनी स्पीड को बरकरार रख सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budget Decode, Budget, Budget 2026, Budget 2026 Big Update, Budget 2026 Cheaper Drugs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com