आज यानी 12 जून 2026 को मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अपना आईपीओ ला रही है. ये दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ तो होगा ही साथ में ये एक साथ हजारों लोगों की किस्मत बदलने वाला साबित हो सकता है. एन वाई टाइम्स रिपोर्ट के अनुसार इस आईपीओ के आते ही स्पेसएक्स के 4,400 मौजूदा और पुराने कर्मचारी रातों रात करोड़पति बन जाएंगे.
1.77 ट्रिलियन डॉलर का वैल्यूएशन
स्पेसएक्स का आईपीओ 135 डॉलर प्रति शेयर की कीमत पर आ रहा है. इस कीमत पर कंपनी का टोटल वैल्यूएशन 1.77 डॉलर ट्रिलियन हो जाएगी. मालूम हो कि पिछले साल कंपनी की वैल्यू 800 डॉलर बिलियन थी. लेकिन फरवरी में मस्क की एआई कंपनी xAI के साथ मर्जर के बाद इसकी वैल्यूएशन रॉकेट सी स्पीड से बढ़ी. इस आईपीओ के जरिए कंपनी का टारगेट 75 बिलियन जुटाने का है. यानी कह सकते हैं कि ये स्टॉक मार्केट के इतिहास का सबसे बड़ा डेब्यू होगा.
कर्मचारियों पर होगी पैसों की बरसात?
अमूमन देखा जाता है कि किसी कंपनी के आईपीओ से सिर्फ उसके मालिक या टॉप अधिकारियों को फायदा होता है. लेकिन यहां स्पेसएक्स की कहानी अलग है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सैलरी से ज्यादा इक्विटी दी है. हिल डॉट कॉम के सीईओ एंड्रयू बेंसन के अनुसार, किसी आईपीओ में 400 से ज्यादा लोगों के पास 100 मिलियन की संपत्ति होना बहुत मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा कि कंपनी में ट्रेवर हाइस कर्मचारी हैं, जिन्होंने साल 2011 में कंपनी ज्वाइन की थी, जब स्पेसएक्स छोटी कंपनी थी. उन्हें मुआवजे के लिए 1 लाख से ज्यादा कंपनी की तरफ से शेयर मिले. इनकी कीमत अब आईपीओ के बाद कम से कम 13.5 मिलियन डॉलर होने की उम्मीद है.
इस आईपीओ से सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि खुद एलन मस्क भी एक ऐसा मुकाम हासिल कर सकते हैं, जो कोई बिजनेसमैन अपने नाम नहीं कर पाया है. दरअसल स्पेसएक्स में मस्क का शेयर करीब 42% है. यानी 1.77 ट्रिलियन के वैल्यूएशन पर मस्क के शेयर्स की कीमत 740 बिलियन डॉलर हो जाएगी. दूसरी कंपनी जैसे टेस्ला, एक्स की वैल्यूएशन को ऐड करने पर मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं.
आम निवेशकों के लिए बंपर मौका
स्पेसएक्स के आईपीओ की खास बता ये है कि इसमें रिटेल निवेशकों के लिए 30% तक हिस्सेदारी रिजर्व रखी गई है. इसके अलावा फिडेलिटी के जरिए सिर्फ 2 हजार डॉलर के अकाउंट बैलेंस वाले छोटे निवेशक भी इस बड़े आईपीओ में दांव लगा सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं