विज्ञापन

Business Top 5: पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन से लेकर इथेनॉल ब्लेंडिंग के असर तक, ये हैं बिजनेस की 5 बड़ी खबरें

शनिवार को बाजार भले ही बंद रहा, लेकिन बिजनेस जगत में हलचल तेज रही. PM मोदी का पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन से लेकर प्याज की कीमतों, EPFO के नए नियम और इथेनॉल ब्लेंडिंग के माइलेज पर असर तक, जानिए आज की 5 बड़ी खबरें.

Business Top 5: पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन से लेकर इथेनॉल ब्लेंडिंग के असर तक, ये हैं बिजनेस की 5 बड़ी खबरें
NDTV

Business Newswrap: वीकेंड होने की वजह से आज शेयर बाजार शांत रहा. सेंसेक्स और निफ्टी में कोई उतार-चढ़ाव नहीं दिखा और सोने-चांदी की चमक भी एक जगह बनी रही. लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि कॉर्पोरेट और सरकारी गलियारों में सन्नाटा था. आज पीएम मोदी ने देश को एक नया पावरहाउस सौंपा, तो वहीं आम आदमी की जेब और थाली से जुड़ी बड़ी खबरें भी सामने आईं. आइए रीवाइंड करते हैं आज की वो 5 बड़ी खबरें, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.

1. पचपदरा का पावरहाउस: PM मोदी ने किया उद्घाटन, इतना पेट्रोल-डीजल बनाएगी रिफाइनरी, हर दिन लाखों ट्रक-कारों की टंकी हो जाएगी फुल

पचपदरा रिफाइनरी भारत की दूसरे देशों पर निर्भरता को और कम करने के साथ देश की तेल निर्यात करने की क्षमता बढ़ाएगी. यहां हर दिन करीब 1.8 लाख बैरल कच्चे तेल को रिफाइन किया जाएगा, जो न्यूजीलैंड और वियतनाम जैसे देशों की कुल क्षमता से भी अधिक है. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

2. सरकार ने फिर बढ़ाई प्याज की खरीद कीमत, जानें ग्राहकों और किसानों पर क्या होगा असर

सरकार ने बफर स्टॉक के लिए प्याज की खरीद कीमत में 13% की बढ़ोतरी कर इसे 2,125 रुपये/क्विंटल कर दिया है. सरकार ने किसानों को बढ़िया रिटर्न देने और कमजोर पड़ी सरकारी खरीद को रफ्तार देने के लिए ये कदम उठाया है. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

3. EPFO का बड़ा अपडेट! अब पोर्टल से नहीं होगा UAN एक्टिवेशन, ऐसे चालू होगा आपका PF अकाउंट, जानें प्रोसेस

ईपीएफओ पोर्टल से यूएएन एक्टिवेशन और नया नंबर जनरेट करने की सुविधा बंद हो गई है. अब पीएफ सब्सक्राइबर्स को उमंग ऐप पर 'फेस ऑथेंटिकेशन' के जरिए यह काम करना होगा.जानें नया तरीका (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

4. Petrol Diesel Price Today: जानिए कहां कितना है पेट्रोल-डीजल के रेट, आपके शहर में क्या है ताजा भाव

कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घट रहे? सरकार ने बताया कब मिल सकती है राहत...यहां चेक करें आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल और डीजल का रेट. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

5. इथेनॉल ब्लेंडिंग से कितना कम होता है गाड़ी का माइलेज? जानिए एक्सपर्ट्स का जवाब

क्या इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल (E20) से गाड़ी का माइलेज कम होता है? जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्सपर्ट्स ने माइलेज, इंजन सेफ्टी पर क्या कहा? (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com