विज्ञापन

क्या आपके पास भी है बजाज ऑटो का शेयर? मुनाफे और रेवेन्यू में भारी उछाल के बाद कंपनी देने जा रही है ₹150 का डिविडेंड

Bajaj Auto Q4 Results: बजाज ऑटो ने सिर्फ डिविडेंड ही नहीं, बल्कि ₹5,633 करोड़ के शेयर बायबैक का भी ऐलान किया है. कंपनी ने बायबैक प्राइस ₹12,000 प्रति शेयर तय किया है.

क्या आपके पास भी है बजाज ऑटो का शेयर? मुनाफे और रेवेन्यू में भारी उछाल के बाद कंपनी देने जा रही है ₹150 का डिविडेंड
Bajaj Auto ने दर्ज की शानदार ग्रोथ, मुनाफे और रेवेन्यू में भारी उछाल के साथ शेयरहोल्डर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी

दिग्गज टू-व्हीलर  कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने बीते दिनवित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही (Q4 FY26) के लिए अपने वित्तीय नतीजों का ऐलान किया. कंपनी ने न केवल मुनाफे और रेवेन्यू के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि अपने शेयरधारकों के लिए भी खुशियों का पिटारा खोल दिया है. शानदार प्रदर्शन के दम पर आज बाजार में कंपनी के शेयर 2.95% की तेजी के साथ ₹10,623 के स्तर पर कारोबार करते दिखे.

शेयरधारकों की चांदी, ₹150 का डिविडेंड और भारी-भरकम बायबैक

क्या आपके पास भी बजाज ऑटो का शेयर है? अगर हां, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी के बोर्ड ने ₹150 प्रति शेयर (1500%) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. इसके लिए 29 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है. मंजूरी मिलने पर यह राशि 24 जुलाई 2026 तक निवेशकों के खाते में पहुंच जाएगी.

सिर्फ डिविडेंड ही नहीं, कंपनी ने ₹5,633 करोड़ के शेयर बायबैक का भी ऐलान किया है. कंपनी ने बायबैक प्राइस ₹12,000 प्रति शेयर तय किया है, जो वर्तमान बाजार भाव से करीब 16% प्रीमियम पर है. कंपनी कुल 46.9 लाख शेयर वापस खरीदेगी.

मुनाफे और रेवेन्यू में रिकॉर्ड तोड़ बढ़त

  • बजाज ऑटो ने इस तिमाही में अब तक का सबसे बड़ा स्टैंडअलोन मुनाफा दर्ज किया है.
  • नेट प्रॉफिट: सालाना आधार पर 34% बढ़कर ₹2,746 करोड़ रहा.
  • रेवेन्यू: 32% के उछाल के साथ ₹16,006 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.
  • EBITDA: 36% बढ़कर ₹3,323 करोड़ दर्ज किया गया, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन में भी सुधार होकर यह 20.8% पर पहुंच गया.
  • वॉल्यूम ग्रोथ: घरेलू और निर्यात बाजार में रफ्तार

चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की कुल वाहन बिक्री 24% बढ़कर 13.71 लाख यूनिट रही.टू-व्हीलरकी बात करें तो घरेलू बिक्री में 24% की बढ़ोतरी के साथ 11.66 लाख यूनिट बिकीं. वहीं, कमर्शियल व्हीकल में 28% की ग्रोथ के साथ 2.04 लाख यूनिट की बिक्री हुई. इसके  साथ ही निर्यात (Export) के मोर्चे पर भी कंपनी ने शानदार वापसी करते हुए 25% की वृद्धि दर्ज की है, जो कंपनी के ग्लोबल फुटप्रिंट को और मजबूत बनाता है.

FY26 में  बजाज ऑटो का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹10,574 करोड़

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो बजाज ऑटो का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹10,574 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष (₹7,324 करोड़) के मुकाबले काफी ज्यादा है. कंपनी का कुल सालाना रेवेन्यू भी ₹62,905 करोड़ के पार पहुंच गया है. पिछले एक साल में कंपनी ने अपने निवेशकों को 35% का शानदार रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- Apple का बड़ा दांव, भारत में क्लीन एनर्जी के लिए खर्च करेगा ₹100 करोड़, 1.5 लाख घरों में बिजली पहुंचाने की तैयारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com