विज्ञापन

Apple का बड़ा दांव, भारत में क्लीन एनर्जी के लिए खर्च करेगा ₹100 करोड़, 1.5 लाख घरों में बिजली पहुंचाने की तैयारी

Apple Investment in India: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एप्पल की एंट्री होने जा रही है.क्लीनमैक्स के साथ मिलकर रचेगा इतिहास. जानें आईफोन मेकर का नया मास्टरप्लान...

Apple का बड़ा दांव, भारत में क्लीन एनर्जी के लिए खर्च करेगा ₹100 करोड़, 1.5 लाख घरों में बिजली पहुंचाने की तैयारी
Apple Investment in India: एप्पल ने क्लीनमैक्स के साथ साझेदारी की थी, जिसके तहत भारत में इसके ऑफिस और रिटेल स्टोरों को 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी से चलाया जाएगा.

Apple Investment in India: दिग्गज अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल (Apple) अब केवल आपके हाथों में आईफोन (iPhone) ही नहीं, बल्कि भारतीय घरों में क्लीन एनर्जी पहुंचाने की तैयारी में है. कंपनी ने भारत के रिन्यूएबल एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया है. एप्पल ने बताया कि यह निवेश भारत की अग्रणी रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कंपनियों में से एक क्लीनमैक्स (CleanMax) के साथ मिलकर करेगा. इस साझेदारी के तहत देशभर में 150 मेगावाट से अधिक की नई रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता विकसित की जाएगी.

हर साल 1.5 लाख घरों को बिजली का फायदा

आईफोन मेकर के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली बिजली इतनी होगी कि इससे हर साल करीब 1.5 लाख भारतीय घरों को बिजली दी जा सकेगी. आने वाले समय में इसे और भी बढ़ाया जा सकता है. यह एप्पल के साल 2030 तक पूरी तरह कार्बन न्यूट्रल बनने के लक्ष्य का एक अहम हिस्सा है.

रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स पर भी फोकस

इसके अलावा, एप्पल ने पहले क्लीनमैक्स के साथ रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स पर साझेदारी की थी, जिसके तहत भारत में इसके ऑफिस और रिटेल स्टोरों को 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी से चलाया जाएगा.रिन्यूएबल एनर्जी निवेश के अलावा, कंपनी ने भारत में प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने और ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप  को बढ़ावा देने पर बेस्ड नई पर्टनरशिप की भी घोषणा की.

एप्पल (Apple) में पर्यावरण और सप्लाई चेन इनोवेशन की वाइस प्रेसिडेंटसारा चैंडलर ने भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा "एप्पल में पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति हमारा जो कमिटमेंट है, वही कंपनी और पूरी दुनिया में नई तकनीक और इनोवेशन को जन्म देने वाली मुख्य ताकत है. हमें भारत की स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था (Clean Energy Economy) में निवेश करने और यहां के बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है."

सिर्फ बिजली ही नहीं, एप्पल ने डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया (WWF-India) और एक्यूमेन के साथ भी साझेदारी की है. आईफोन निर्माता कंपनी के अनुसार,इसका मकसद प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना, रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देना और भारत के उन छोटे स्टार्टअप्स की मदद करना है जो पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com