विज्ञापन

मुंबई पहुंचे Amazon के CEO एंडी जेसी, बोले- भारत से जो सीख रही, अमेरिका में अपना रही कंपनी

अमेजन के CEO एंडी जेसी ने कहा है कि भारत कंपनी के क्विक कॉमर्स कारोबार के लिए सबसे अहम बाजारों में से एक बन गया है. Amazon Now भारत में अमेजन की सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन चुकी है.

मुंबई पहुंचे Amazon के CEO एंडी जेसी, बोले- भारत से जो सीख रही, अमेरिका में अपना रही कंपनी
Amazon Now India: मिनटों में delivery देने वाली service को लेकर CEO एंडी जेसी ने भारत को Amazon का सबसे बड़ा growth market बताया
Source: IANS/Canva

भारत अमेजन के लिए तेजी से बढ़ता हुआ बड़ा बाजार बनता जा रहा है. कंपनी के CEO एंडी जेसी ने कहा कि भारत में Amazon Now को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह कंपनी की सबसे तेजी से बढ़ने वाली ई-कॉमर्स बिजनेस यूनिट बन गई है. मुंबई में Amazon Now के एक माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर का दौरा करने के बाद एंडी जेसी ने कहा कि ग्राहक अब ऑर्डर देने के कुछ ही मिनटों में सामान पाना चाहते हैं. यही वजह है कि यह सेवा बहुत तेजी से बढ़ रही है. इन सेंटरों में किराना, शैम्पू, बेबी प्रोडक्ट्स और रोजमर्रा की जरूरत का सामान पहले से रखा जाता है. ऑर्डर मिलते ही सामान पैक कर तेजी से ग्राहकों तक पहुंचा दिया जाता है. जेसी ने कहा कि ग्राहकों को यह सुविधा काफी पसंद आ रही है और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

प्राइम मेंबर्स कर रहे ज्यादा खरीदारी

कंपनी के मुताबिक, जो ग्राहक Amazon Prime के साथ Amazon Now का इस्तेमाल शुरू करते हैं, उनकी खरीदारी की संख्या काफी बढ़ जाती है. एंडी जेसी ने बताया कि Prime मेंबर्स इस सेवा का उपयोग शुरू करने के बाद पहले की तुलना में करीब तीन गुना ज्यादा खरीदारी करने लगते हैं. साथ ही लॉन्च के बाद से हर तिमाही में ऑर्डर्स की संख्या दोगुनी होती जा रही है.

अमेजन अब इस सेवा का विस्तार बड़े स्तर पर करने की योजना बना रही है. कंपनी Amazon Now को 300 से अधिक शहरों तक पहुंचाना चाहती है. जेसी ने कहा कि अमेजन का लक्ष्य भारत में मिनटों में डिलीवरी करने वाला सबसे बड़ा नेटवर्क तैयार करना है. इसके लिए कंपनी लगातार अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और ऑपरेशंस को मजबूत कर रही है.

भारत से मिल रहे हैं नए आइडियाज

एंडी जेसी ने कहा कि भारत में क्विक कॉमर्स मॉडल को विकसित करते समय कंपनी को कई नए अनुभव और इनोवेशन मिले हैं. अब इन्हीं अनुभवों का इस्तेमाल अमेरिका और दूसरे देशों में भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में विकास की संभावनाएं बहुत बड़ी हैं और अभी इसकी सिर्फ शुरुआत हुई है. कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यहां उसका कारोबार और तेजी से बढ़ेगा. जेसी ने भारत की टीम, कर्मचारियों और पार्टनर्स की भी सराहना की और कहा कि उनकी मेहनत की वजह से यह कारोबार इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें: 'AI इन्‍फोसिस के लिए खतरा नहीं, बड़ा मौका', चेयरमैन नंदन नीलेकणी ने बताया- कैसे क्‍या करना होगा
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon India, Andy Jassy, Amazon Store, Amazon Prime Video, Amazon Delivery App
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com