तीन महीने पहले जिस फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखा था, अब वही फिल्म घर बैठे देखने का मौका मिलने वाला है. दमदार कहानी, शानदार विजुअल्स और जबरदस्त सस्पेंस की वजह से इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. भारत में भी इसे खूब पसंद किया गया और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा रही. अगर किसी वजह से आप इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे. तो समझिए कि अब इंतजार खत्म होने वाला है. ये हाई-रेटेड साइंस-फिक्शन थ्रिलर जल्द ही ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है.
ये भी पढ़ें: 20 साल तक बनती रही ये फिल्म, 3 लाख लोगों के साथ हुई शूट, 183 करोड़ का बजट और कमाई 1050 करोड़
अब OTT पर देगी दस्तक
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं. उसका नाम 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' है. रयान गोसलिंग स्टारर ये साइंस फिक्शन थ्रिलर 20 मार्च 2026 को विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. भारत में इसकी रिलीज कुछ दिन बाद हुई. क्योंकि उस समय 'धुरंधर 2' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था. इसके बावजूद फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बनाई और दर्शकों का दिल जीत लिया. IMDb पर इस फिल्म को 8.2 की शानदार रेटिंग मिली है. जो इसकी पॉपुलैरिटी का बड़ा सबूत है. अब ये फिल्म 3 जुलाई 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. यानी जो लोग थिएटर में इसे मिस कर गए थे. वो अब घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे.
बॉक्स ऑफिस पर बरसे करोड़ों
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' सिर्फ क्रिटिक्स को ही नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी खूब पसंद आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में करीब 90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं बॉक्स ऑफिस मोजो के आंकड़ों के अनुसार इसने दुनियाभर में 683,500,000 करोड़ रुपये (683.5 मिलियन डॉलर) का कारोबार किया. फिल्म की कहानी एक मिडिल स्कूल टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है. जिसकी आंख अचानक एक स्पेस क्राफ्ट में खुलती है. उसे ये तक याद नहीं रहता कि वो वहां कैसे पहुंचा. इसके बाद शुरू होता है रहस्यों, स्पेस और रोमांच से भरा ऐसा सफर. जो दर्शकों को आखिर तक बांधे रखता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं