विज्ञापन

'AI बाजार का नया खिलाड़ी', NDTV के शो 'वॉक द टॉक' में राहुल कंवल से बोले ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर रुचिर शर्मा 

रुचिर शर्मा ने कहा, दुनिया भर के शेयर बाजारों में जो बढ़त दिख रही है, उसके पीछे मुख्य रूप से AI स्टॉक्स का ही हाथ है. निवेशक अब केवल पुराने पारंपरिक तरीकों के बजाय तकनीक और भविष्य की संभावनाओं (AI जैसे प्लेटफॉर्म्स के प्रभाव) पर दांव लगा रहे हैं.

'AI बाजार का नया खिलाड़ी', NDTV के शो 'वॉक द टॉक' में राहुल कंवल से बोले ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर रुचिर शर्मा 
रुचिर शर्मा ने बताया कि जब आप वॉल स्ट्रीट (अमेरिकी शेयर बाजार) पर लोगों से बात करते हैं, तो वे अब युद्ध के बारे में उतनी चर्चा नहीं करते. वहां अब सबसे बड़ा मुद्दा ब्याज दरों का बढ़ना और गिरना है.

NDTV के खास शो 'वॉक द टॉक' में एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल के साथ बातचीत करते हुए ग्लोबल इन्वेस्टर और लेखक रुचिर शर्मा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था, युद्ध के प्रभाव और मार्केट के मौजूदा ट्रेंड्स पर अपनी बेबाक राय रखी है. अमेरिका में युद्ध की चर्चा भारत के मुकाबले कम है क्योंकि वहां इसका आर्थिक असर और पेट्रोल की कीमतों पर प्रभाव सीमित रहा है. उनके मुताबिक, फिलहाल वैश्विक निवेश का परिदृश्य पूरी तरह से 'AI' स्टॉक्स और ब्याज दरों के उतार-चढ़ाव से संचालित हो रहा है, जो बाजार के नए विजेता बनकर उभरे हैं.

युद्ध का शोर: भारत और अमेरिका के बीच बड़ा अंतर

तमिलनाडु में जन्‍मे और अमेरिका में बस चुके रुचिर शर्मा ने एक दिलचस्प अवलोकन साझा किया कि युद्ध को लेकर जितनी चर्चा भारत में हो रही है, अमेरिका के आम लोगों के बीच उसकी चर्चा उतनी नहीं है. उनके अनुसार, अमेरिका में युद्ध को लेकर बातचीत भारत की तुलना में काफी कम है. उन्‍होंने इसके पीछे के प्रमुख कारण भी बताए. 

  • भौगोलिक दूरी- अमेरिका युद्ध क्षेत्र से काफी दूर है, जिसका मनोवैज्ञानिक असर वहाँ की जनता पर कम पड़ता है.
  • पेट्रोल की कीमतें: हालांकि अमेरिका में भी पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, लेकिन दुनिया के अन्य देशों की तुलना में वहाँ इसका असर उतना अधिक नहीं है. अमेरिका अपनी ऊर्जा जरूरतों और आर्थिक आत्मनिर्भरता के कारण इस स्थिति को अन्य देशों से बेहतर तरीके से संभाल रहा है.
  • न्यूनतम प्रभाव: वैश्विक स्तर पर युद्ध का सबसे कम आर्थिक प्रभाव फिलहाल अमेरिका पर ही महसूस किया जा रहा है.

वॉल स्ट्रीट का नया मंत्र: युद्ध नहीं, महंगाई और दरें

रुचिर शर्मा ने बताया कि जब आप वॉल स्ट्रीट (अमेरिकी शेयर बाजार) पर लोगों से बात करते हैं, तो वे अब युद्ध के बारे में उतनी चर्चा नहीं करते. वहां अब सबसे बड़ा मुद्दा ब्याज दरों का बढ़ना और गिरना है. वैश्विक अर्थव्यवस्था और मार्केट आज इस बात से ज्यादा संचालित हो रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दरें किस ओर जा रही हैं.

मार्केट का नया 'सुपरस्टार' AI 

इन्वेस्टमेंट के बदलते परिदृश्य पर बात करते हुए रुचिर शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया के शेयर बाजारों का प्रदर्शन कुछ खास 'विजेताओं' द्वारा तय हो रहा है. AI के दबदबे को लेकर उन्‍होंने कहा कि मौजूदा समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों ने मार्केट में बाजी मार ली है.

इन्वेस्टमेंट लैंडस्केप पर बात करते हुए वे बोले- दुनिया भर के शेयर बाजारों में जो बढ़त दिख रही है, उसके पीछे मुख्य रूप से AI स्टॉक्स का ही हाथ है. निवेशक अब केवल पुराने पारंपरिक तरीकों के बजाय तकनीक और भविष्य की संभावनाओं (AI जैसे प्लेटफॉर्म्स के प्रभाव) पर दांव लगा रहे हैं.

NDTV वॉक द टॉक का यह खास शो आज 25 अप्रैल, शनिवार की रात प्रसारित किया जाएगा, इस पूरे इंटरव्यू को आप इस लिंक पर क्लिक कर देख सकेंगे. 

ये भी पढ़ें: एंटी इनकंबेंसी, बंपर वोटिंग, मार्जिन की लड़ाई... NDTV वॉक द टॉक में बंगाल चुनाव पर क्या बोले रुचिर शर्मा?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com