विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

Budget 2019: बजट से ठीक पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिलीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट से पहले गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की.

Also Read in
Budget 2019: बजट से ठीक पहले पूर्व पीएम मनमोहन सिंह से मिलीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
Budget 2019 India: निर्मला सीतारमण ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की.
नई दिल्ली:

बजट की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए 2.O पांच जुलाई को बजट पेश करेगी. इस बीच खबर है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट (Budget 2019) से पहले गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की. सीतारमण पांच जुलाई को लोकसभा में अपना पहला बजट (Union Budget 2019) पेश करेंगी. आर्थिक सुधार के वास्तुकार के रूप में प्रसिद्ध सिंह वित्तमंत्री भी रह चुके हैं. वह 1991 से लेकर 1996 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव की सरकार में वित्तमंत्री थे. इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. इसे शिष्टाचार मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है. मुलाकात के दौरान उनकी क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी नहीं मिली.  

मनमोहन सिंह सरकार में हुई थी छह सर्जिकल स्ट्राइक, कांग्रेस ने किया दावा

हालांकि नई सरकार के पहले आम बजट (Union Budget 2019) के पूर्व यह मुलाकात हुई है, इसलिए माना जा रहा है कि बातचीत अर्थव्यवस्था को लेकर हुई होगी. सूत्रों ने बताया कि हालांकि यह शिष्टाचार मुलाकात थी, लेकिन वित्तमंत्री ने अर्थव्यवस्था को वापस विकास के पथ पर लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को लेकर विचार-विमर्श किया होगा. आपको बता दें कि मनमोहन सिंह 1982 से लेकर 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं. इसके बाद वह 1985 से लेकर 1987 तक योजना आयोग (अब नीति आयोग) के उपाध्यक्ष रहे हैं. (इनपुट-IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manmohan Singh, Nirmala Sitharaman, Budget, Budget 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com