विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

पुलवामा हमले के बाद आतंकी कैंपों पर भारत की कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की. इसके जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाक के एफ-16 विमान को मार गिराया, मगर हमें एक मिग-21 का नुकसान हुआ और हमारे एक पायलट को पाकिस्तान ने कैद कर लिया. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को कहा है कि वह तुरंत और सुरक्षित तरीके से भारतीय वायुसेना के पायलट को रिहा करे. वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से संवाद करेंगे. भाजपा (BJP) के मुताबिक इसके तहत प्रधानमंत्री देश के लगभग एक करोड़ लोगों से जुड़ेंगे. वहीं, केन्द्र सरकार द्वारा आदिवासियों को जंगलों से हटाने के आदेश पर रोक लगाने के मामले में  सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इसके अलावा, आम्रपाली के मालिकों द्वारा बायर्स को मकान न दिए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. इसके अलावा, देश, दुनिया, खेल और अन्य खबरों को इसी  पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Breaking News, News Flash, News Today Elections 2019, Surgical Strike 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com