9 years ago
पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम को दिल्ली के लाल किला के मैदान पर रावण का दहन करेंगे. इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे. मुंबई में आज शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली होगी जिसे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे संबोधित करेंगे. उधर मैसूर में प्रसिद्ध पारंपरिक दशहरा पर्व मनाया जाएगा. इन खबरों के साथ-साथ देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधि के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.