विज्ञापन
9 years ago
नई दिल्ली: केंद्र में राजग सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कटक का दौरा करेंगे, उनकी निर्धारित यात्रा के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मोदी कटक में ऐतिहासिक बालियात्रा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. सेना ने मेजर नितिन गोगोई के ख़िलाफ़ कोर्ट ऑफ़ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं. मेजर गोगोई को इसी हफ़्ते की शुरूआत में तब हिरासत में लिया गया था जब वो एक युवती के साथ किसी होटल में घुसने की कोशिश कर रहे थे. पेट्रोल और डीज़ल लगातार 13वें दिन महंगा हो गया है. आज पेट्रोल 13 पैसे और डीज़ल 16 पैसे महंगा हो गया है। मुंबई में 85 रुपये 78 पैसे और डीज़ल 73 रुपयै 36 पैसे प्रति लीटर हो गया है. जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चल रही लगातार फायरिंग की वजह से सीमा पर बसे कई गांव खाली हो गए हैं. करीब 50 हज़ार लोग अपने घर छोड़ कर शिविरों में जाने को मजबूर हैं. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज कक्षा 12 वीं के परिणामों की घोषणा कर दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी है.  इसके अलावा देश-दुनिया, बिज़नेस जगत और खेल की दुनिया में हो रही हर बड़ी गतिविधियों के बारे में एक साथ एक ही पेज पर जानें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com