विज्ञापन
8 years ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे और जवानों को संबोधित करेंगे. गाजियाबाद के इंदिरापुरम में सीआईएसएफ के 5वें बटालियन कैम्प में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. प्रधानमंत्री इससे पहले भारत तिब्बत पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों से मिल चुके हैं. मोदी भारतीय वायु सेना के हेलीकाप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे. वे सबसे पहले कैम्प के परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और सीआईएसएफ के सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा वनडे मोहाली में खेला जाएगा. दूसरी तरफ पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के स्वास्थ्य को लेकर भी लोगों की निगाहें लगी रहेंगी.  नवाज की तबीयत काफ़ी खराब बतायी जा रही है. नवाज के परिवार ने अपने मनपसंद अस्पताल में इलाज की इच्छा जतायी थी लेकिन सरकार की तरफ़ से इजाज़त नहीं मिली थी. अब पाक पीएम इमरान खान ने आदेश दे दिया है कि वे पाक के जिस अस्पताल में चाहें इलाज के लिए जा सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Latest News In Hindi, Today News, News In Hindi, Breaking News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com