विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. दिल्ली हाईकोर्ट ने सज्जन कुमार की अपील को खारिज कर दिया था, जिसके तहत वह सरेंडर करने के लिए और समय चाहते थे. इसके बाद सज्जन कुमार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. जम्मू एवं कश्मीर के लिए भी आज का दिन अहम है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 की वैधानिकता को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुपीम कोर्ट सुनवाई करेगा. BJP नेता व वकील अश्विनी उपाध्याय ने यह याचिका दाखिल की है. साथ ही CJI रंजन गोगोई और जस्टिस एके सीकरी, पूर्व CJI वाईके सब्बरवाल पर लिखी गई किताब की रिलीज़ के मौके पर उपस्थित रहेंगे. जानकारी के मुताबिक अरुण जेटली भी समारोह में शिरकत करेंगे. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Kumbh Mela 2019, Live News Today, Hindi News Latest, Top News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com