विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के उपराज्यपाल को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का प्रशासनिक मुखिया घोषित करने संबंधी दिल्ली उच्च न्यायालय के अगस्त, 2016 के फैसले के खिलाफ अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की अपील पर महत्वपूर्ण फैसला सुना दिया है. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच-सदस्यीय संविधान पीठ ने पिछले साल 2 नवंबर को इन अपीलों पर सुनवाई शुरू की थी, जो 6 दिसंबर, 2017 को पूरी हुई थी. वहीं दिल्ली के बुराड़ी मौत के मामले में एक के बाद एक कई खुलासे सामने आ रहे हैं. इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह दो दिन के UP दौरे पर रहेंगे, जहां वह जमीनी कार्यकर्ताओं से मिशन 2019 पर चर्चा करेंगे. इन खबरों के अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत के समाचार इसी एक पेज पर जानें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Delhi, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com