विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA)और कावेरी जल नियामक समिति (CWRC)की पहली बैठक आज दिल्ली के केंद्रीय जल भवन में होगी. केंद्र सरकार ने पिछले महीने कावेरी बोर्ड और उसकी तकनीक इकाई समिति का गठन किया था. वहीं  उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में अपने घर में रहस्यमयी हालात में मृत मिले एक ही परिवार के 11 सदस्यों के एक रिश्तेदार ने आज इस घटना में साजिश की आशंका जताई और कहा कि ‘‘ वे शिक्षित लोग थे , अंधविश्वासी नहीं. अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित एक शहर में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया , जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई सिख लोग भी शामिल हैं. अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी.  बात करें फुटबॉल विश्वकप की तो पेनाल्टी शूटआउट में गोलकीपर डेनिजेल सुबासिक के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रोएशिया ने रविवार दरे रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डेनमार्क को 3-2 (1-1) से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया.   इन खबरों के अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत के समाचार इसी एक पेज पर जानें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Cauvery Board, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com