विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली: भीमा कोरेगांव मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है. कोर्ट ने इससे पहले गिरफ्तार किए गए पांचों एक्टिविस्ट को उनके घरों में ही नज़रबन्द करने का आदेश दिया था. वहीं, सीलिंग के मामले में दायर याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट में आज ही सुनवाई होगी. इसके अलावा सांसदों और विधायकों के ख़िलाफ आपराधिक मामलों को लेकर फास्टट्रैक कोर्ट बनाने के मामले में भी सुनवाई होगी.आम्रपाली मामले में भी सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. दूसरी ओर, भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण से जुड़े मामले की सुनवाई भी आज ही ब्रिटिश अदालत करेगी. वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वोतर के 12 राज्यों में 14 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एप्पल आज नया iPhone लॉन्च करेगी. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
LIVE Breaking News, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com