8 years ago
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना संबोधन देंगी. उम्मीद जताई जा रही है कि वह अपने संबोधन में आतंकवाद के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगी. वहीं शनिवार को वर्ल्ड हर्ट डे के तौर पर मनाया जाएगा. इस मौके पर देश भर में कई विशेष कार्यक्रम और जागरुकता अभियान भी चलाए जाएंगे. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...