सोहराबुद्दीन शेख - तुलसीराम प्रजापति कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में 13 साल बाद शुक्रवार को 22 आरोपियों को सीबीआई की अदालकत ने बरी कर दिया है. वर्ष 2005 के इस मामले में 22 लोग मुकदमे का सामना कर रहे थे, जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं. मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत इस मामले की सुनवाई कर रही थी. इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आरोपियों में शामिल थे. हालांकि, उन्हें 2014 में आरोप मुक्त कर दिया गया था. उधर गुजरात में पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे. गुजरात के गांधीनगर में ही बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को शुरू होगी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को गुजरात के राजकोट में हिंदू धार्मिक नेताओं की बैठक में भाग लेने की संभावना है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
फॉलो करे:
Sohrabuddin And Prajapati Fake Encounters