राजधानी की 7 लोकसभा सीटों पर रविवार को छठे चरण के तहत मतदान होना है. इसके लिए शुक्रवार को ही चुनाव प्रचार थम चुका है. सुरक्षा एजेंसियों ने भी चुनाव के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की पूरी तैयारी कर ली है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता मधुर वर्मा ने बताया कि सुरक्षित चुनाव कराने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से तैयार है. उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली के 13819 पोलिंग बूथ पर सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक वोटिंग होगी. इनमें 450 संवेदनशील और 16 अति संवेदनशील बूथ हैं. सुरक्षा के लिए सभी जगह कुल मिलाकर 61 हज़ार पुलिसकर्मी, 47 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां और 1300 होमगार्ड तैनात रहेंगे. मधुर वर्मा ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस की खास चेकिंग रहेगी. ताकि चुनाव को देखते हुए शराब या पैसे बांटे जाने जैसी कोई घटना न हो सके. वहीं किसी आतंकी घटना के लिहाज से भी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Sixth Phase Of Polling, LokSabhaPolls2019, Elections 2019, PM Modi, Polling In Delhi, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal