कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के लिए अमेठी में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोडशो भी करेंगे. नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान राहुल की मां एवं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और बहन तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ रहेंगी. कांग्रेस अध्यक्ष पर्चा दाखिल करने से पहले मुंशीगंज से गौरीगंज के बीच तीन किलोमीटर की दूरी तक रोडशो करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात में चुनाव प्रचार का महाअभियान शुरू करेंगे. वे बुधवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी अपने प्रचार अभियान की शुरआत सौराष्ट्र के प्रमुख शहर राजकोट से शुरू करेंगे. सुप्रीम कोर्ट करोड़ों रुपये के चारा घोटाले से जुड़े तीन मामलों में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा. इन मामलों में लालू को दोषी ठहराया गया है. राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार की प्रारंभिक आपत्ति पर बुधवार को एक अहम फैसला सुनाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Rahul Gandhi, Amethi, Elections 2019