प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के हिंडौन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. वह इसके अलावा राजस्थान के ही सीकर और बीकानेर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शुक्रवार को अपनी मां और लखनऊ से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. रायबरेली में प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी मां तथा कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी रायबरेली पहुंचने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हजारीबाग में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. हरियाणा के जींद में कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का रोड शो होगा. सुप्रीम कोर्ट में आज मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन शोषण मामले की सुनवाई होगी. चक्रवाती तूफान फानी आज ओडिशा के तटीय क्षेत्र से टकरा चुका है, जिससे निपटने की तैयारियां दो दिन से की जा रही थीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
LoksabhaPolls2019, PM Narendra Modi, Fani, Cyclone Fani