विज्ञापन
7 years ago

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज पश्चिमी दिल्ली में रोड शो करेंगे. बता दें कि बीते शनिवार को हुए उनके रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया था. यह घटना दिल्ली के मोती नगर में घटी. केजरीवाल पर हमले के बाद आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा मोदी सरकार के अधीन है लेकिन केजरीवाल का जीवन सबसे असुरक्षित है." वहीं, पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों जैसे- असम, मेघालय, मणीपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान है. उधर, आईपीएल 2019 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा. जबकि, दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, Rahul Gandhi, Arvind Kejriwal, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com