लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए शनिवार की शाम को प्रचार का सिलसिला थम जाएगा. चुनाव प्रचार पर शाम पांच बजे प्रतिबंध लागू हो जाएगा. मतदान 6 मई को होगा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज हरियाणा के गुड़गांव में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. यह रैली हुड्डा ग्राउंड पर अपराह्न चार बजे होगी. पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को यूपी के प्रतापगढ़, बस्ती और वाल्मीकि नगर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. अभिनेता और बीजेपी के गुरदासपुर से प्रत्याशी सन्नी देओल शनिवार को सोनिया गांधी के चुनाव क्षेत्र रायबरेली में रोडशो करेंगे. रायबरेली में आज सुबह प्रियंका गांधी का भी रोडशो होगा. बीजेपी अध्यक्ष अमिक शाह आज राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में विशाल रोड शो करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे. दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोडशो करेंगे. बिहार के मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव और बगहा में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी रैली होगी. चक्रवाती तूफान फानी शनिवार को पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
LoksabhaPolls2019, PM Narendra Modi, Fani, Cyclone Fani