8 years ago
जम्मू कश्मीर में शहरी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज होगा, लेकिन यहां अनेक लोगों को इस बारे में बहुत कम मालूम है और उनमें से अधिकतर ने अपने उम्मीदवारों को नहीं जानने तथा मतदान की तारीख पता नहीं होने की शिकायत की. मध्यप्रदेश और राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित कांग्रेस नेता कमलनाथ और सचिन पायलट की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. मुजफरपुर शेल्टर होम मामले में भी आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. भारतीय वायुसेना का आज 86 वां स्थापना दिवस मनाया जाना है. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...