सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक शानदार एक्टर भी हैं. हाल ही में 'तांडव' वेब सीरीज में इस बात की झलक भी देखी गई. सुनील ग्रोवर अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी फैन्स का मनोरंजन करते हैं. उन्होंने वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सड़क पर छोले कुल्चे (Chole Kulche) बनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लोगों को सर्व भी कर रहे हैं. वीडियो को शेयर कर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover Video) ने प्यारा सा कैप्शन भी दिया है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने वीडियो को शेयर कर लिखा: "वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) पर अपने प्यार को छोले कुल्चे (Chole Kulche) जरूर खिलाओ." सुनील ग्रोवर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वैसे भी आज वैलेंटाइन डे है. इसे प्यार का दिन कहा जाता है. वैलेंटाइन डे पर लोग अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें गिफ्ट्स देते हैं और उन्हें सरप्राइज भी देते हैं. और सुनील ग्रोवर के हिसाब से इस दिन पार्टनर को छोले कुल्चे खिलाने चाहिए.
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी तांडव सीरीज रिलीज हुई थी, जिसमें सुनील ग्रोवर ने सैफ अली खान, गौहर खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब जैसे कलाकारों के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इस सीरीज में सुनील ग्रोवर की एक्टिंग और अंदाज देखने लायक था. इससे पहले सुनील ग्रोवर 'गब्बर इज बैक' और 'भारत' जैसी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका अदा कर चुके हैं. सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए भी फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं