विज्ञापन

वही अंदाज, वही आवाज, अजय देवगन का हमशक्ल बन सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने फिर फैंस को किया हैरान, यूजर्स बोले- AI भी फेल

द ग्रेट इंडियन कपिल शो की सीजन 5 के एपिसोड के बीच सुनील ग्रोवर का अजय देवगन के सामने मिमिक्री का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर इम्प्रेस हो गए हैं.

वही अंदाज, वही आवाज, अजय देवगन का हमशक्ल बन सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने फिर फैंस को किया हैरान, यूजर्स बोले- AI भी फेल
अजय देवगन के हमशक्ल बने सुनील ग्रोवर, मिमिक्री देख फैंस बोले- एआई फेल
नई दिल्ली:

द ग्रेट इंडियन कपिल शो की सीजन 5 के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी हो गई है. वहीं पहले एपिसोड में दृश्यम 3 की टीम यानी अजय देवगन, श्रेया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, जयदीप अहलावत और डायरेक्टर अभिषेक पाठक पहुंचे. वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और अन्य सितारों ने दर्शकों को हंसाया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस कन्वींस हो गए हैं कि सुनील ग्रोवर एआई को भी फेल कर सकता है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अगले हफ्ते दृश्यम 3 रिलीज होने वाली है, जिसके प्रमोशनल के लिए अजय देवगन अपनी टीम के साथ पहुंचे. 

सुनील ग्रोवर की मिमिक्री ने किया हैरान

नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें अजय देवगन की नकल करते हुए वह नजर आ रहे हैं. वहीं केवल लुक ही नहीं बल्कि अजय देवगन की आवाज को भी कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वह उनके सिंघम पोज को भी कॉपी करते हुए द ग्रेट इंडियन कपिल शो के पांचवे सीजन के प्रीमियर की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. 

वीडियो देखते ही फैंस ने हैरानी बयां की. एक यूजर ने लिखा, हाथों हाथ गोलमाल का भी प्रमोशन कर दिया. दूसरे यूजर ने लिखा, क्या सुनील ग्रोवर शेपलिफ्टर हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, एआई भी फेल, चौथे यूजर ने लिखा, यार ये ओरिजनल से भी ओरिजनल है. पांचवे यूजर ने लिखा, ये पहला कॉमेडियन होगा, जिसके सामने रियल वाला एक्टर अनकम्फरटेबल फील करता होगा. 

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम, 5 गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत 

सुनील ग्रोवर का मिमिक्री टैलेंट 

सुनील ग्रोवर इन दिनों द वन में अपनी कॉमेडी के चलते चर्चा में हैं. लेकिन फैंस के बीच वह द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपनी मिमिक्री के लिए जाने जाते हैं, कपिल देव, आमिर खान, सलमान खान, शाहरुख खान और गुलजार जैसे दिग्गज सितारों की वह इस तरह मिमिक्री करते हैं कि फैंस भी हैरान रह जाते हैं. वहीं कई लोग तो उन्हें रियल एआई कहते हुए नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें- अर्चना पूरन सिंह का 75 साल पुराना देहरादून वाला पुश्तैनी घर, हरे भरे खेतों से भरी अपनी जमीन, विंटेज फर्नीचर से लेकर दिखाया गार्डन 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com