विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2024

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पेरेंट्स बनने पर खुश ही ये एक्ट्रेस, बेबी गर्ल के लिए कर डाली ढेरों शॉपिंग

बीच राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. राखी सावंत ने भी दूसरे सेलिब्रेटीज की तरह दीपिका और रणवीर को बधाई दी है. लेकिन उनकी खुशी में शामिल होने का राखी सावंत का अंदाज सबसे जुदा है.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पेरेंट्स बनने पर खुश ही ये एक्ट्रेस, बेबी गर्ल के लिए कर डाली ढेरों शॉपिंग
दीपिका रणवीर के घर आई लक्ष्मी तो ख़ुशी से बावरी हुई राखी सावंत
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक प्यारी सी बच्ची ने जन्म लिया है. बच्ची के पैदा होने के बाद से ही दीपवीर उसका नाम क्या रखेंगे इसको लेकर चर्चा होने लगी है. बॉलीवुड की तमाम हस्तियां कपल को इस नए मेहमान के आने की खुशी में बधाइयां दे रही हैं. इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. राखी सावंत ने भी दूसरे सेलिब्रेटीज की तरह दीपिका और रणवीर को बधाई दी है. लेकिन उनकी खुशी में शामिल होने का राखी सावंत का अंदाज सबसे जुदा है. जिसकी फैन्स तारीफ करते नहीं थक रहे. आप भी जानिए इस लिटिल एंजिल को राखी सावंत ने किस तरह दी बधाई.

लिटिल एंजिल के लिए गिफ्ट

राखी सावंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो जोर जोर से बोल रही हैं. हे रणवीर सिंह और फिर बहुत सारी फ्लाइंग किस दे रही हैं. फिर वो कहती हैं मैं मासी बन गई आखिर. फिर आगे कहा कि याद है दीपिका हम साथ में डांस क्लास किये, साथ में करियर भी स्टार्ट किया. आप बड़ी स्टार बन गईं. बीवी बन गईं, अब तो मां भी बन गईं. इसके बाद राखी ने लिटिल एंजेल के लिए टॉयज भी खरीदे. राखी ने डॉल्स खरीदीं, थ्री इन वन बेबी कैरियर खरीदा, एक स्ट्रोलर, एक बेबी ब्लैंकेट लिया. ये सारी खरीदारी राखी सावंत ने दुबई के मॉल से की.

फैन्स ने की तारीफ

इस शॉपिंग के दौरान राखी सावंत ब्लोंड हेयर में दिखाई दीं. एनिमल प्रिंट वाली टी शर्ट को उन्होंने ब्लैक कार्गो पेंट के साथ पेयर किया था. राखी सावंत के इस अंदाज पर एक फैन ने लिखा कि ये गोल्डन हार्ट वाली लड़की है. कुछ यूजर्स ने राखी सावंत पर चुटकी भी ली. एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं बेगानी डिलीवरी में राखी दीवानी. एक अन्य फैन ने लिखा कि राखी तो अच्छा सोचती हैं लेकिन लोग नहीं समझ पाते.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepika Padukone, Deepika Padukone Baby Girl, Deepika Padukone Child, Ranveer Singh,  Rakhi Sawant, Rakhi Sawant Shop For Deepika Padukone Child
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com