Deepika Padukone Announced Baby Girl Birth: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फाइनली मम्मी पापा बन गए हैं. उनकी जिंदगी में एक लिटिल एंजल की एंट्री हुई. दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया और इस खबर ने उनके फैन्स और फॉलोअर्स के बीच खासी एक्साइटमेंट मचा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीती शाम एक्ट्रेस अस्पताल में एडमिट हुई थीं. पहले तो अस्पताल जाना भी काफी गुपचुप तरीके से हुआ था. किसी को कानों कान खबर नहीं थी कि दीपिका डिलिवरी के लिए अस्पताल पहुंची हैं. लेकिन 8 सितंबर दोपहर से खबरें फैलने लगीं कि दीपिका ने बेटी को जन्म दे दिया है. वहीं फैंस को गुड न्यूज देते हुए कपल ने एक पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक कोलाब पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ एक फोटो थी. इसमें रिबन से एक बो बना हुआ है और इसमें लिखा है, बेबी गर्ल का स्वागत है. इसके बाद बच्ची की पैदाइश की तारीख लिखी है और इसके बाद लिखा है दीपिका और रणवीर. इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने रिएक्शन दिया है. आलिया भट्ट ने कई सारी इमोशनल इमोजी के साथ दिल वाले आइकन बनाए. अर्जुन कपूर ने लिखा, लक्ष्मी आई है. द क्वीन इज हेयर. सुनील ग्रोवर ने लिखा, बधाई हो. कृति सेनॉन, श्रद्धा कपूर, रुबीना दिलैक, मलाइका अरोड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी. इनके अलावा दीपिका के फैन्स ने भी उन्हें इस खास पल पर बधाई दी.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की गाड़ी मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल जाती हुई दिखाई दे रही है. वीडियो के आने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शायद आज ही गुड न्यूज मिल जाएगी. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कपल को अभी से बधाई देनी भी शुरू कर दी है. इस वीडियो को विरल भयानी के इंस्टा पेज से शेयर किया गया और कैप्शन लिखा है, 'दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह HN Reliance Hospital पहुंचे. खुशखबरी आने वाली है'.
हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम फैंस के लिए अपने फोटोशूट की झलक दिखाई थी, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था. इसके अलावा तस्वीरों में खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाते हुए दीपिका प्रेगनेंसी के ग्लो के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं. जबकि रणवीर सिंह के चेहरे की खुशी भी देखने लायक थी.
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली में शादी की थी, जिसमें केवल परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे. इसके बाद कपल का यह पहला बच्चा है, जिसके चलते हाल ही में वह सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं