विज्ञापन

प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू का 'कत्थइया रंग टिकुलिया' का जलवा, यूट्यूब पर 2 साल बाद फिर कर रहा ट्रेंड, दे चुके हैं 650 मिलियन व्यूज वाला गाना

भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे चिंटू और सहर अफशा का रोमांटिक अंदाज फैंस को खूब भा रहा है. ‘कत्थइया रंग टिकुलिया’ यूट्यूब पर 2 साल बाद फिर ट्रेंड कर रहा है.

प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू का 'कत्थइया रंग टिकुलिया' का जलवा, यूट्यूब पर 2 साल बाद फिर कर रहा ट्रेंड, दे चुके हैं 650 मिलियन व्यूज वाला गाना
प्रदीप पाण्डेय उर्फ चिंटू का गाना कत्थइया रंग टिकुलिया फिर कर रहा ट्रेंड

भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग और गानों से दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाले प्रदीप पांडे चिंटू किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी फिल्मों से लेकर गानों तक को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. इन दिनों उनकी फिल्म ‘देश में निकला होगा चांद' का गाना ‘कत्थइया रंग टिकुलिया' चर्चा में है. इस गाने में चिंटू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा नजर आ रही हैं. प्रियंका सिंह और शुभम तिवारी की आवाज में सजे इस गाने को दर्शक पसंद कर रहे हैं. इसके बोल संतोष उत्पति ने लिखे हैं, जबकि संगीत रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है. गाने के वीडियो को यूट्यूब पर 4 मिलियन व्यूज मिलने की जानकारी सामने आई है. चिंटू की लोकप्रियता का अंदाजा उनके दूसरे गानों की सफलता से भी लगाया जा सकता है. खास बात यह है कि अभिनय के साथ उन्होंने गायकी में भी अपनी पहचान बनाई है. 

2009 में शुरू हुआ था प्रदीप पांडे का फिल्मी सफर

प्रदीप पांडे चिंटू का जन्म 9 दिसंबर 1992 को मुंबई में हुआ था. वह भोजपुरी फिल्मों के मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार आर. पांडे के बेटे हैं. चिंटू ने साल 2009 में भोजपुरी फिल्म ‘दीवाना' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके काम को पहचान मिली और उन्हें जूरी मेंशन अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद उन्होंने ‘सात सहेलियां', ‘देवरा बड़ा सतावेला', ‘ट्रक ड्राइवर', ‘जीना तेरी गली में', ‘नगीना', ‘दुलारा' और ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से' जैसी फिल्मों में काम किया. रोमांस से लेकर एक्शन तक, चिंटू ने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई. 

ये भी पढ़ें: 46 साल पुराना वो गाना, जिसमें 16 बरस की हीरोइन, 17 बरस का हीरो, बाली उम्र में इश्क होने पर गाते हैं लोग, किशोर-लता ने बनाया था कल्ट

‘पांडे जी का बेटा हूं' से ‘जा सनम हरजाई' तक

चिंटू की पहचान सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर नहीं है. वह गायकी में भी हाथ आजमा चुके हैं और उनके कई गाने यूट्यूब पर लोकप्रिय हुए हैं. फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही' का गाना ‘पांडे जी का बेटा हूं' 650 मिलियन व्यूज के साथ उनके सबसे चर्चित गानों में शामिल है. इस गाने में चिंटू और इंदु सोनाली की आवाज सुनने को मिलती है. इसके अलावा ‘जा सनम हरजाई' भी उनके लोकप्रिय गानों में गिना जाता है, जिसे प्रियंका सिंह ने गाया है. ‘पटाबू ता पट', ‘दुधिया बदन' और ‘आग लगाने आई है' जैसे गाने भी उनके संगीत से जुड़े काम का हिस्सा हैं. 

ये भी पढ़ें: यश चोपड़ा की फिल्म से डेब्यू कर बनी नेता की बीवी, फोटो में मां पर लाड लुटा रही लड़की आज परफेक्ट हाउस वाइफ, बहन भी है सुपरस्टार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pradeep Pandey, Sahar Afsha, Entertainment, Bhojpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com