सीआईडी टीवी के पॉपुलर सीरियल्स में से एक है, जिसमें एसीपी प्रद्युम्न, दया और अभिजीत के किरदार को ऑडियंस का खूब प्यार मिला. इनमें एक और किरदार था, जो था डीसीपी चित्रोले का, जो एसीपी प्रद्युम्न की नाक में दम करने कुछ कुछ एपिसोड में आते थे. वहीं एसीपी और डीसीपी के बीच मजेदार सीन दर्शकों का खूब एंटरटेनमेंट करते थे. इस किरदार को शिवाजी साटम और बीपी सिंह ने निभाया था, जो टीवी और फिल्मों की दुनिया का हिस्सा रह चुके हैं. हालांकि तेज तर्रार और मजाकिया अंदाज में नजर आने वाले डीसीपी चित्रोले का अब लुक बदल चुका है, जिसे देख पैंस भी हैरान है.
बीपी सिंह का लेटेस्ट वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बीपी सिंह बुजुर्ग और कमजोर नजर आ रहे हैं. वहीं उनके साथ दया यानी दयानंद शेट्टी नजर आ रहे हैं, जो पापनाशम फिल्म का बोर्ड लिए दिख रहे हैं. इस वीडियो को देखते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा हार्ट ब्रेकिंग. दूसरे यूजर ने लिखा, कोई खून का रिश्ता नहीं है. लेकिन मुझे उनके लिए बुरा लग रहा है. तीसरे यूजर ने लिखा, बचपन का फेवरेट शो. चौथे यूजर ने लिखा, पर ये ऐसे क्यों हो गए. पांचवे यूजर ने लिखा, कितनी जल्दी दिन बीत गए.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
ये भी पढे़ं- करवाचौथ का गाना, महिलाएं कर रही हैं 25 साल से डांस, अलका, उदित, कविता, अमित, सोनू ने मिलकर बनाया सुपरहिट
बीपी सिंह के बारे में
27 अप्रैल 1949 में जन्मे बीपी सिंह यानी बृजेंद्रपाल सिंह अब 77 साल के हैं. वह टीवी निर्माता हैं, जिन्होंने सीआईडी का निर्माण किया था, जो लंबे समय से चलने वाला शो है. शो में उनके किरदार का नाम था शमशेर सिंह चित्रोले, जो कभी कभी शो में आते थे. इसके अळावा उन्होंने 1995 से लेकर 20215 तक आहट सीरियल का निर्माण किया था. इसके अलावा उन्होंने भारत की पहली साइटेंट कॉमेडी गुटूर गू 2010 में पेश किया था. इसके अलावा हम ने ली है शपथ क्राइम शो भी उन्होंने शो किया.
इस फिल्म का बने थे हिस्सा
2012 में फिल्म एजेंट विनोद में रॉ चीफ हसन नवाज का किरदार बीपी सिंह ने निभाया था, जिसकी चर्चा खूब हुई थी. हालांकि 2020 में अभय सीरीज को प्रोड्यूस करने के बाद वह फिल्मी दुनिया से अलग हैं.
ये भी पढ़ें- अनु मलिक के 5 अंडररेटेड गाने, अभिजीत भट्टाचार्य, सोनू निगम, चित्रा, कुमार सानू ने बनाया 90s में कल्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं