विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' ने जीता मेनका गांधी का दिल, इस दिन होगी सिनेमाघरों मे रिलीज

ओह माय गॉड फिल्म इंसानों और कुत्तों के बीच के अनोखे रिश्ते को समर्पित है और दर्शकों को जीवन में संवेदनशीलता अपनाने का संदेश देती है. ये फिल्म 7 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी.

पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' ने जीता मेनका गांधी का दिल, इस दिन होगी सिनेमाघरों मे रिलीज
यह फिल्म इंसानों और कुत्तों के बीच के अनोखे रिश्ते को समर्पित है
नई दिल्ली:

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही फिल्म 'ओह माय डॉग' की नई दिल्ली में एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई. इस स्क्रीनिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई. फिल्म के निर्देशक और निर्माता अमित राय के साथ अभिनेता राजेश कुमार और पवन मल्होत्रा भी इस मौके पर मौजूद रहे.

मेनका गांधी ने की फिल्म की तारीफ

फिल्म देखने के बाद मेनका गांधी ने 'ओह माय डॉग'  की जमकर सराहना की. उन्होंने इंसानों और कुत्तों के बीच भावनात्मक रिश्ते को संवेदनशील तरीके से पर्दे पर दिखाने के लिए पूरी टीम की तारीफ की. मेनका गांधी ने कहा, "यह बहुत अच्छी फिल्म है. मैंने अब तक जितनी फिल्में देखी हैं, उनमें यह बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इसकी कहानी बेहद संवेदनशील तरीके से कही गई है. इस फिल्म को देश के हर स्कूल में दिखाया जाना चाहिए और इसे टैक्स फ्री भी किया जाना चाहिए."

स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की टीम ने कहा कि 'ओह माय डॉग'  सिर्फ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म नहीं है, बल्कि यह प्यार, देखभाल और करुणा जैसे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास भी करती है. निर्माताओं के मुताबिक यह फिल्म इंसानों और कुत्तों के बीच के अनोखे रिश्ते को समर्पित है और दर्शकों को जीवन में संवेदनशीलता अपनाने का संदेश देती है.

ये भी पढ़ें:

फिल्म के निर्देशक अमित राय ने कहा, "दिल्ली में भारी बारिश के बावजूद मेनका जी फिल्म देखने आईं. उनके उत्साहवर्धक शब्द हमारी पूरी टीम के लिए बहुत मायने रखते हैं. हमने 'ओह माय डॉग' को दया और करुणा के संदेश के साथ बनाया है और उम्मीद है कि दर्शक भी फिल्म देखने के बाद इन्हीं भावनाओं को अपने साथ लेकर जाएंगे."

ये भी पढ़ें: 33 साल पुराना संजय दत्त-माधुरी दीक्षित का वो गाना जो दूरदर्शन पर हुआ बैन, 7 दिन में बिके 1 करोड़ कैसेट, 63 साल के गीतकार ने लिखे थे बोल

दर्शकों को भी आई पसंद

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. इसकी भावनात्मक कहानी और दिल को छू लेने वाले संदेश की काफी सराहना हुई है. रिलीज़ से पहले फिल्म की टीम देश के कई शहरों में प्रचार अभियान के जरिए दर्शकों से लगातार जुड़ रही है.

अमित राय, राजेश भारद्वाज और सना वारसी द्वारा बाबूलाल बिस्कोप और थिंकिंग हैट्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित ‘ओह माय डॉग' में माही राय, पंकज त्रिपाठी, गीता अग्रवाल शर्मा, राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, सुलाख्याना बरुआ, विजय मिश्रा के अलावा डॉग स्टार ऑस्कर और ब्रूनो भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. फिल्म में 250 से अधिक कुत्तों को भी शामिल किया गया है.

बदली गई रिलीज डेट

गौरतलब है कि 'ओह माय डॉग' पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. हालांकि, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की रिलीज के चलते निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी. दरअसल, उसी सप्ताह 'स्पाइडर-मैन' के आने से 'ओह माय डॉग' को अपेक्षित संख्या में स्क्रीन मिल पाना मुश्किल था. इससे न सिर्फ फिल्म के बॉक्स ऑफिस कारोबार पर असर पड़ता, बल्कि दर्शक भी एक अलग विषय और संवेदनशील कहानी पर आधारित फिल्म देखने के अवसर से वंचित रह सकते थे.

हर उम्र के दर्शकों के लिए बनाई गई यह भावनात्मक पारिवारिक फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Oh My Dog, Pankaj Tripathi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com