विज्ञापन

काजल राघवानी के भोजपुरी गाने 'मैं बिजी हूं' की धूम, बहू ने करवाई ससुर की शादी, बारात में डांस से उड़ाया गर्दा

काजल राघवानी का भोजपुरी गाना 'मैं बिजी हूं' एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. इस भोजपुरी सॉन्ग में एक बहू के अपने ससुर की शादी का बंदोबस्त करने और बारात में डांस करने तक का पूरा माहौल शामिल है.

काजल राघवानी के भोजपुरी गाने 'मैं बिजी हूं' की धूम, बहू ने करवाई ससुर की शादी, बारात में डांस से उड़ाया गर्दा
काजल राघवानी का भोजपुरी गाना 'मैं बिजी हूं' फिर बटोर रहा सुर्खियां
youtube
नई दिल्ली:

भोजपुरी गानों के तो कहने ही क्या. इनमें ना सिर्फ हंसी-मजाक होता है बल्कि सादगी भी होती है. भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक गाना दो साल बाद भी अपनी चमक नहीं खोया है और शादी-ब्याहों में इस गाने का इस्तेमाल चुहलबाजी के लिए होता है. बेशक इस गाने में काजल राघवानी अपने ससुर की शादी में बिजी हैं और सेहरे से लेकर हल्दी और बारात तक का काम संभाले हुए हैं. हम बात कर रहे हैं 2024 के सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग 'मैं बिजी हूं (Me Busy Hoon)' की. इस गाने को यूट्यूब पर 70 लाख व्यूज हासिल हैं और गजब के कमेंट भी मिले हैं. 

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का वो गाना जो 5 साल से सुपरहिट, यूट्यूब पर 22 करोड़ व्यूज, आम्रपाली-निरहुआ की मूवी में भी उड़ाया गर्दा

भोजपुरी सॉन्ग 'मैं बिजी हूं'

काजल राघवानी का ये गाना फिल्म 'सास नंबरी बहू दस नंबरी' फिल्म से है. इस फिल्म में काजल राघवानी के अलावा रितेश उपाध्याय, किरन यादव, मनोज टाइगर, रिंकू भारती और स्वीटी सिंह राजपूत जैसे कलाकार नजर आए. इस गाने को प्रियंका सिंह और ओम झा ने गाया है जबकि म्यूजिक ओम झा का है. इस गाने के बोल अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं. जबकि डायरेक्टर अनिल नैनन हैं. 

'मैं बिजी हूं' सॉन्ग की लिरिक्स

हेलो हम तहार बड़की ननद बोलsतानी
दीदी! हांsss
दीदी बिजी हूँ
मैं तो बिजी हूँ
ससुर की शादी की तैयारी में, मैं बिजी हूँ
ससुर की शादी की तैयारी में, मैं बिजी हूँ

अरे बतिया तs सुनs पहिले
बिजी हूँ अरे बहुत बिजी हूँ भाई
लोगो को बुलाना...
हल्दी कुटवाना...
दुनिया भर का काम पड़ा है का करें हम उफ्फ
आया है जोड़ा, पर मउरी छोड़ा
सर पे टेंशन बहुत बड़ा है क्या करें हम उफ्फ
हेलो कौन बोल रहे हैं?
अरे हम बोलsतानी
के हम?
आंय...अरे आपन पति के भुला गइलू
ओ होs होs सॉरी..सॉरी...सॉरी
ऐ जी बिजी हूँ, ऐ जी बिजी हूँ,
ससुर की शादी की तैयारी में, मैं बिजी हूँ
ससुर की शादी की तैयारी में, मैं बिजी हूँ
हे भगवान.....

ससुर जी की चली है बारात
आयी हो दादा धूमधाम से
आयी हो दादा धूमधाम से
पापा जी की चली है बारात
आयी हो दादा धूमधाम से
आयी हो दादा धूमधाम से
लुग्गा फार के हम लोग नाचेंग
नाचेंगे, नाचेंगे
गर्दा झार के हम लोग नाचेंग
नाचेंगे, नाचेंगे
अरे बेटा पतोह एक साथ
आयी हो दादा धूमधाम से
ससुर जी की चली है बारात
आयी हो दादा धूमधाम से
आयी हो दादा धूमधाम से

काजल राघवानी का फिल्मी सफर

काजल राघवानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2009 में गुजराती सिनेमा से की थी. लेकिन 2011 में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा. उनकी पहली भोजपुरी फिल्म सुगना थी. भोजपुरी फिल्मों में खेसारीलाल यादव के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट रही. वे प्रतिज्ञा 2, हुकूमत, पटना से पाकिस्तान, मुकद्दर, मेहंदी लगा के रखना और माई सेहरा बांध के आउंगा जैसी सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 59 लाख फॉलोअर्स हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Raghwani, Saas Numbri Bahu Dus Numbari, Bhojpuri Song, Bhojpuri Cinema, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com