Drishyam 3 OTT Release: अजय देवगन की क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम के 3 पार्ट आए और सभी ने बॉक्स ऑफिस के साथ ही दर्शकों के दिलो में भी जगह बना ली. एक आम आदगी की कहानी, जो पुलिस के सामने खड़ा होता है. ऐसा कहानी जो दिमाग के खेल में उलझी हुई है. जहां पर सच सामने होते हुए भी उसको साबित करना आसान नहीं है. इस फिल्म ने विजय सलगांवकर ने पुलिस को हर बार मात दी है. 2 अक्टूबर को फिल्म का आखिरी पार्ट 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' रिलीज हुआ. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और यही वजह है कि रिलीज के 21 दिन बाद भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बना रखी है. लेकिन जो लोग इसे सिनेमा हॉल मे नहीं देख पाए वो इसको ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी.
नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आएगी 'दृश्यम 3'
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की ओटीटी रिलीज को लेकर के अभी तक जो जानकारी सामने आई है वो ये है कि इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में नेटफ्लिक्स (Netflix) का नाम सामने आने के बाद इसके इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने की चर्चा है. हालांकि, 23 अक्टूबर 2026 तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर के किसी तरह की ऑफिशियल डेट की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि फिल्मों के थिएटर में रिलीज होने के करीब 6-8 महीने के बाद ओटीटी पर रिलीज होने की संभावना रहती है. इस हिसाब से नवंबर 2026 में ये नेटफ्लिकस पर रिलीज हो सकती है. लेकिन अभी तक मेकर्स की तरफ से इस तरह की किसी डेट की पुष्टि नहीं की गई है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
ये भी पढ़ें: Drishyam The Conclusion In Hindi: दृश्यम 3 सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानें कैसी है अजय देवगन तब्बू की फिल्म
अजय देवगन से तब्बू तक, जानें पूरी स्टार कास्ट
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें कुछ नए चेहरे देखने को मिले. इसमें अजय देवगन एक बार फिर से विजय सलगांवकर के किरदार में नजर आए. उनके साथ तब्बू मीरा देशमुख, श्रिया सरन नंदिनी, रजत कपूर और इशिता दत्ता भी अपने पुराने किरदार निभाते दिखे. इसके साथ ही फिल्म में मृणाल जाधव भी फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं इसके तीसरे पार्ट में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत नए किरदार भी शामिल हुए.
दृश्यम 1 और दृश्यम 2 किस ओटीटी पर देख सकते हैं
अजय देवगन की हिंदी फिल्म दृश्यम 1 और दृश्यम 2 दोनों ही अमेजॉन प्राइम पर देखी जा सकती हैं. फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज होने से पहले ये ओटीटी पर ट्रेंड भी कर रही थीं. अब देखना होगा कि इसका तीसरा पार्ट ओटीटी पर क्या धमाल मचाता है.
दृश्यम 2 प्राइम पर देखने के लिए यहां क्लिक करें.
दृश्यम 3 प्राइम पर देखने के लिए यहां क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं