उदिता गोस्वामी (Udita Goswami) ने कम ही फिल्मों में काम किया, लेकिन फैंस के दिलों में खास जगह बना ली. इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के साथ जहर और अक्सर जैसी फिल्मों से उन्होंने धमाल मचा दिया था. वहीं फिल्म पाप में वह जॉन अब्राहम के साथ एक बुद्धिस्ट लड़की के रोल में नजर आई थीं. अध्यात्म और प्यार में डूबी लड़की के किरदार में जॉन के साथ उनकी केमेस्ट्री को काफी पसंद किया गया. Paap में वह काया के रोल में दिखी थीं. वहीं इमरान हाशमी के साथ पर्दे पर उनकी केमेस्ट्री देख कर उस दौर में युवा उनके दीवाने हो गए थे. हालांकि बाद में वह फिल्मों से गायब हो गईं.
शैल चतुर्वेदी शब्दों के थे अनोखे जादूगर, लिखा था- जब भी डकार लेते हैं, चुनाव हो जाता है
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
देहरादून में जन्मी उदिता एक्ट्रेस होने के साथ एक मॉडल भी रह चुकी हैं. उनके पिता बनारस से और मां शिलॉन्ग से हैं. इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन पर उनकी केमेस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया. बाद में वह अपनी फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी का अफेयर को लेकर वह चर्चा में रहीं और लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2013 में उन्होंने मोहित से शादी कर ली. मोहित और उनके दो बच्चे हैं. बता दें कि वह आलिया भट्ट की रिश्ते में भाभी लगती हैं और इमरान हाशमी उनके देवर लगते है.
लंबे समय से पर्दें से दूर रहने के बाद उदिता 2014 में अपने पति मोहित सूरी की कथित कॉल डिटेल निकलवाने को लेकर सुर्खियों में आईं. इस मामले पर काफी विवाद हुआ था. और लंबे समय तक यह खबर मीडिया की सुर्खियां बनीं थी. हालांकि इस घटना के बाद भी मोहित और वह अलग नहीं हुए. उदिता अपने परिवार के साथ खुश हैं. उदिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ फोटो वीडियो शेयर करती रहती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं