उत्तर भारत में इस वक्त लव-स्टोरी रोमांटिक ड्रामा फिल्म सैयारा का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. थिएटर्स से एक से एक आशिक के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्होंने फिल्म की कहानी पर रो-रोकर अपना बुरा हाल कर लिया है. नौजवानों में यह फिल्म पागलपन की हद को पार करवा चुकी है. सोशल मीडिया पर थिएटर्स के अंदर से ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं कि अगर आप देखेंगे तो शर्म महसूस होने लगेगी. खैर, हर पीढ़ी का अपना दौर होता है. फिलहाल सैयारा की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसके डायरेक्टर मोहित सूरी अपनी स्टार वाइफ उदिता गोस्वामी और फिल्म की स्टारकास्ट अहान पांडे और अनीत पड्डा संग एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पोस्ट को 'जहर' फेम एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी ने शेयर किया है..
सैयारा के डायरेक्टर की पत्नी का पोस्ट
इस पोस्ट को शेयर कर उदिता गोस्वामी सूरी ने बताया है कि जह वह और उनके डायरेक्टर पति दुख में होते हैं तो कौन सा गाना सुनते हैं. एक्ट्रेस ने लिखा है, 'और... रॉर अवे... सैयारा इतिहास रच रही है, जब मोहित सूरी मायूस होते हैं तो यह उनका पसंदीदा गाना होता है, और उनका एक नाजुक पक्ष भी है, जिसमें वह उदास पलों को गानों से महका लेते हैं और कभी-कभी, वह सिर्फ कैटी पेरी के ROAR पर झूमना चाहते हैं'. उदिता का कहना है कि जब वे दोनों चिंता और उदासी में होते हैं, कैटी पेरी गाना रॉर अवे ही उन्हें इस दर्द से उबरने में मदद करता है'.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स
उदिता के पोस्ट में आप देख सकते हैं कि सबसे बाएं अहान पांडे, अनीत पड्डा, मोहित सूरी और फिर व्हाइट हुडी में उदिता नजर आ रही हैं. अब इस पोस्ट पर उदिता के फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं. एक ने लिखा है, 'सैयारा और अहान पर एक पल के लिए भी शक नहीं किया!! वे सभी प्यार और प्रशंसा के पात्र हैं'. एक और लिखता है, 'अक्सर आप कलयुग की फिल्म बनाते हो, जिसमें मलंग पाना बहुत होता है, सैयारा को धन्यवाद. एक और लिखता है, 'आप एकमात्र व्यक्ति हैं, जो हर जगह अनीत की सराहना कर रहे हैं, और यह देखकर बहुत अच्छा लगता है, अहान निश्चित रूप से अद्भुत है, लेकिन अनीत भी उस प्रशंसा और प्यार की हकदार है जो उसे मिल रहा है'.
एक डाई हार्ड फैन ने लिखा है, 'फिल्म 500 करोड़ क्लब में जाएगी, मैंने पहले से कह रखा है, सायारा प्योर मैजिक फिल्म है, भावनाओं, संगीत और कहानी कहने का एक सुंदर मेल, नई जोड़ी में आकर्षण और फुल लव केमिस्ट्री दिखती है, जो हकीकत और फ्रेश दोनों लगती है, रियल बहुत प्यारा अनुभव हुआ'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं