विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक की यात्रा पर हैं. तीनों राज्यों में वे जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम आंध्र प्रदेश के गुंटूर में सभा करेंगे, हालांकि सभा से पहले राज्य का सियासी माहौल गरमा गया है. सत्ताधारी तेलगू देशम पार्टी द्वारा भाजपा के साथ गठबंधनतोड़ने के बाद प्रधानमंत्री की राज्य की यह पहली यात्रा है. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से रविवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करने को कहा है. आपको बता दें कि सभा को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी पेट्रोलियम और गैस से जुड़ी 6,825 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. बीजेपी सांसद जी वी एल नरसिम्हा राव ने बताया कि प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल के जरिए नेल्लोर जिले में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एक तटीय टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Rally, PM Modi In Karnataka, PM Modi Public Meeting, LokSabhaPolls2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com