विज्ञापन
8 years ago
लखनऊ: दीपावली के ठीक पहले टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जमकर 'धूमधड़ाका' किया. मैच में उन्‍होंने नाबाद 111 रन (61 गेंद, आठ चौके और सात छक्‍के) की तूफानी पारी खेली, उनके इस शतक की बदौलत टीम इंडिया ने मैच में 71  रन के बड़े अंतर से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में 2 विकेट खोकर 195 रन का स्‍कोर बनाया. जवाब में वेस्‍टइंडीज की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना पाई. मैच में टीम को 71 रन की हार का सामना करना पड़ा. 'औपचारिक' बन गया सीरीज का तीसरा टी20 मैच 11 नवंबर को खेला जाएगा. रोहित शर्मा के लिए यह मैच निजी उपलब्धि के लिहाज से भी अहम रहा. लखनऊ के अटलबिहारी वाजपेयी स्‍टेडियम पर इस पहले इंटरनेशनल मैच में रोहित टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी बने. उन्‍होंने विराट कोहली के 2102 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा. रोहित के अब टी20 इंटरनेशनल में 2203 हैं. दर्शकों को टीम इंडिया की ओर से जोरदार बल्‍लेबाजी देखने को मिली. मैच में वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. रोहित और शिखर की जोड़ी ने टीम को जोरदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी की.


India vs West Indies 2nd T20I Highlights...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs West Indies, India Vs West Indies Live Score Updates, 2nd T20I, Cricket News, Ekana Stadium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com