विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

India vs Australia, 3rd Test Day 2: मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. चेतेश्‍वर पुजारा के शतक (106 रन) और मयंक अग्रवाल, कप्‍तान विराट कोहली व रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. बॉक्सिंग डे टेस्‍ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने आज अपनी पहली पारी सात विकेट पर 443 रन बनाकर घोषित की. टीम के लिए जहां पुजारा ने शतकीय पारी खेली, वहीं मयंक अग्रवाल ने 76, विराट कोहली ने 82 और रोहित शर्मा ने नाबाद 63 रन का योगदान दिया. भारतीय बल्‍लेबाजों के सामने ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाज पूरे समय संघर्ष करते नजर आए. रवींद्र जडेजा के रूप में सातवां विकेट गिरते ही कप्‍तान विराट कोहली ने पारी समाप्‍त घोषित करने का फैसला लिया. जवाब में दूसरे दिन स्‍टंप्‍स के समय ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी का स्‍कोर आठ ओवर के बाद बिना विकेट खोए 8 रन था. एरॉन फिंच 3 और मार्कस हैरिस  रन बनाकर नाबाद हैं.

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs Australia, Ind Vs Aus 3rd Test Live, Ind Vs Aus Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com