विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

मेलबर्न टेस्‍ट (Melbourne Test) के पहले दिन भारतीय बल्‍लेबाजों ने ऑस्‍ट्रेलिया (AUS vs IND) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. 26 दिसंबर से शुरू हुए टेस्‍ट के शुरुआती दिन भारत के दो बल्‍लेबाजों मयंक अग्रवाल और चेतेश्‍वर पुजारा ने अर्धशतक जड़ा. जहां टेस्‍ट डेब्‍यू करने वाले प्रारंभिक बल्‍लेबाज मयंक अग्रवाल ने 76 रन की बेहतरीन पारी खेली, वहीं दिन के खेल की समाप्ति के समय चेतेश्‍वर पुजारा 68 और विराट कोहली 47  रन बनाकर नाबाद थे. पहले दिन स्‍टंप्‍स के समय टीम इंडिया का स्‍कोर दो विकेट पर 215 रन था. 

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया. मैच के पहले दिन हालांकि भारत टीम की रनगति धीमी रही लेकिन टीम के लिए सबसे अच्‍छी बात तीन बेहतरीन साझेदारियां होना रहा. पहले विकेट के लिए हनुमा विहारी और मयंक अग्रवाल ने 40 रन जोड़े. इसी क्रम में दूसरे विकेट के लिए मयंक अग्रवाल और चेतेश्‍वर पुजारा ने 83 रन और तीसरे विकेट के लिए पुजारा और विराट कोहली ने अविजित 92 रन की साझेदारी की. मैच के दूसरे दिन गुरुवार को भारतीय टीम की कोशिश बड़ा स्‍कोर बनाकर मेजबान टीम पर पहली पारी में दबाब बनाने की होगी. चार टेस्‍ट की सीरीज में इस समय दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. 
 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India Vs Australia, India Australia 3rd Test, Indian Cricket Team, Virat Kohali, Team India, Melbourne Cricket Ground
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com