मुझे अंदाज़ा होने लगा है कि एक दिन देश का बेरोज़गार शाहीन बाग़ की तर्ज पर बेरोज़गार बाग़ बना लेगा. वो कब तक रवीश कुमार को पत्र लिखेगा. मैं कब तक फेसबुक पर पोस्ट करूंगा. इन युवाओं के माता-पिता भी इनकी समस्या छोड़ कर हिन्दू मुस्लिम में मस्त हैं. जब मैं पोस्ट करता हूं कि इन युवाओं का सारा वर्ग भी आकर टिप्पणी नहीं करता है. न शेयर करता है. घर वाले तो बिल्कुल ही नहीं. वरना युवाओं के पोस्ट पर आईटी सेल गाली देने की हिम्मत नहीं करता.
इससे यह साबित होता है कि इन युवाओं में हिन्दू मुस्लिम का डोज़ बराबर काम कर रहा है. अगर इन्हें सप्ताह में एक दिन कमरे में बंद कर गोदी मीडिया का हिन्दू मुस्लिम डिबेट दिखाया जाए तो गारंटी है कि ये नौकरी की मांग छोड़ देंगे.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फिर चूंकि इनमें से ज्यादातर कम्युनल हो चुके हैं इसलिए सरकार से अनुरोध है कि इन्हें अब नौकरी दे दी जाए. व्यक्तिगत तौर पर इनकी यह व्यथा नहीं देखी जाती. मैं यूपी बिहार से दुखी ज़रूर हूं लेकिन इनसे कोई दुश्मनी नहीं है.
इनके साथ अच्छा नहीं हो रहा है. सांप्रदायिक नौजवान को भी सरकारी नौकरी चाहिए.
नोट- मैं कम्युनल जमात का हीरो नहीं बनना चाहता. ज़ीरो ठीक हूं. यह बात दर-ओ- दीवार पर लिखवा दें.
1. नमस्कार श्रीमान रवीश सर
सर मै अंशु उपाध्याय बरेली उत्तर प्रदेश की UPSSSC के Adv.No. 15(3)/2016 के नलकूप चालक 2016 के 3210 पद की चयनित अभ्यर्थिनी हूं. जिसकी परीक्षा U.P. के निष्क्रिय आयोग UPSSSC द्वारा JAN 2019 मे कराई गयी. जिसकी अन्तिम रूप से चयनित सूची Nov 2019 मे उ• प्र• सिंचाई विभाग (IDUP.GOV) मे भेज दी गई है. सर हम सभी ने सिंचाई विभाग मे कई बार सम्पर्क किया लेकिन वहां से हम सभी अभ्यर्थी को कोई सन्तुष्ट जबाव नहीं मिलता है. और हिदायत दी जाती है कि विभाग में कम फोन करें. सर हम लोग 2016 से प्रताड़ित हो रहे हैं, कृप्या आप अपने माध्यम से हमारी आवाज को सरकार के पास पहुचाएं.
आपकी महान कृपा होगी
2. नमस्कार, रविश सर
विज्ञापन संख्या 13/2016 तकनीकी सहायक एवं सहायक अनुदेशक की 70 पदों की भर्ती का विज्ञापन जून 2016 में निकाली गई थी. जिसमें लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण होनी थी। जिसके तहत दिसंबर 2016 में उपरोक्त भर्ती की लिखित परीक्षा कराई गई थी जिसका रिजल्ट फरवरी 2017 में आया. वर्ष 2018 के अगस्त माह में इंटरव्यू और प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई. उसके उपरांत वर्ष 2020 के शुरू होने तक भी अंतिम रिजल्ट आयोग घोषित नहीं कर पाया है. UPSSSC आयोग, हम अभ्यार्थीयों को कैलेंडर के माध्य्म से लगभग 6 माह से भ्रमित कर रहा था.
सर, आप से आग्रह है कि हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचने की कृपा करें. जिससे युवाओं का भविष्य अधर में न रहे.
ज़ियाउद्दीन, सीतापुर, उत्तरप्रदेश
आवेदक
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : इस आलेख में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं. इस आलेख में दी गई किसी भी सूचना की सटीकता, संपूर्णता, व्यावहारिकता अथवा सच्चाई के प्रति NDTV उत्तरदायी नहीं है. इस आलेख में सभी सूचनाएं ज्यों की त्यों प्रस्तुत की गई हैं. इस आलेख में दी गई कोई भी सूचना अथवा तथ्य अथवा व्यक्त किए गए विचार NDTV के नहीं हैं, तथा NDTV उनके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं है.