विज्ञापन

ACB Action: केस रफा-दफा करने के चक्कर में खुद ही 'केस' बन गए दरोगा जी, वर्दी पर लगा रिश्वत का दाग

सारण जिले में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. डोरीगंज थाने के एक दरोगा को केस डायरी में मदद करने और नाम हटाने के नाम पर 9 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. पढ़ें रणजीत विजय की यह रिपोर्ट...

ACB Action: केस रफा-दफा करने के चक्कर में खुद ही 'केस' बन गए दरोगा जी, वर्दी पर लगा रिश्वत का दाग
छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए डोरीगंज थाने के दरोगा; केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे.
NDTV Reporter

ACB Action in Bihar: बिहार के सारण जिले में पुलिस की वर्दी को दागदार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां डोरीगंज थाने में तैनात दरोगा मोहित मोहन को विजिलेंस की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. महज 9 हजार रुपये की रिश्वत के चक्कर में दरोगा जी अब सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, डोरीगंज थाने में मारपीट का एक मामला दर्ज था. इस केस में एक व्यक्ति का नाम हटाने और पुलिस डायरी में उसकी मदद करने के बदले दरोगा मोहित मोहन पैसों की मांग कर रहे थे. पहले बात 10 हजार की हुई थी, लेकिन बाद में सौदा 9 हजार रुपये में पक्का हुआ. पीड़ित शख्स घूस नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने चुपके से इसकी जानकारी विजिलेंस टीम को दे दी.

विजिलेंस ने कैसे बिछाया जाल?

शिकायत मिलते ही विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया. टीम के सदस्य सादे कपड़ों (सिविल ड्रेस) में दरोगा के घर के पास तैनात हो गए. जैसे ही पीड़ित ने दरोगा को 9 हजार रुपये दिए, तभी मौके पर मौजूद विजिलेंस की टीम ने उन्हें दबोच लिया. दरोगा जी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और टीम ने उनके पास से रिश्वत के पैसे भी बरामद कर लिए.

पुलिस महकमे में मची खलबली

दरोगा मोहित मोहन 2018 बैच के अफसर हैं. उनकी गिरफ्तारी की खबर जैसे ही छपरा में फैली, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. विजिलेंस के डीएसपी वसीम अहमद ने बताया कि दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें पटना ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी और कानूनी कार्रवाई होगी.

जनता ने की तारीफ

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की इस बड़ी कार्रवाई की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे अधिकारियों की वजह से ही पूरी पुलिस की छवि खराब होती है.

ये भी पढ़ें:- 15 अप्रैल तक बिहार को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, 10 अप्रैल को नीतीश लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saran Vigilance Raid, Bihar Police Sub-Inspector Arrested, Chhapra Corruption News, Vigilance Arrest Mohit Mohan, Bihar Vigilance Department Action, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com