विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2018

भागलपुर के बाद गया में भी हुआ केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का विरोध, जानें क्‍या है मामला

बिहार के गया में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे को आशा कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाया है. आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की.

भागलपुर के बाद गया में भी हुआ केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का विरोध, जानें क्‍या है मामला
SC-ST एक्ट से नाराज़ सवर्ण जातियों के लोगों ने भागलपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का घेराव किया
पटना: बिहार के गया में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे को आशा कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाया है. आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की. वहीं गुरुवार को SC-ST एक्ट पर केंद्र सरकार के रुख़ से नाराज़ सवर्ण जातियों ने बिहार के भागलपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का घेराव किया. मंत्री को काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए. लोगों का कहना है कि सवर्ण समाज से होने के बावजूद अश्विनी चौबे उनकी आवाज़ नहीं उठा रहे हैं.

मध्य प्रदेश : SC/ST और OBC संगठनों ने सदस्यों से ऊंची जाति वालों को वोट न देने को कहा

केन्‍द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को गया के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे. इस बीच आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. अश्‍वनी चौबे ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को सेवा के लिए सरकार के साथ जोड़ा गया है. इन्हें पुरस्कार के रूप में कमीशन दिया जाता है. इस बात पर भड़की आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर अश्वनी चौबे को घेरकर हंगामा और नारेबाजी की. काफी देर तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे आशा कार्यकर्ताओं ने घेरे में बंधक बने रहे.

मध्यप्रदेश में बढ़ता जा रहा एससी-एसटी एक्ट का विरोध, ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाए काले झंडे

यह बीते 24 घंटे में दूसरा मौका था जब केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. 

VIDEO: प्रमोशन में आरक्षण का रास्ता साफ

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com