विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2018

बिहार के छपरा में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

बिहार के छपरा जिले में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई.

बिहार के छपरा में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
पटना: बिहार के छपरा जिले में जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. दो लोग गंभीर रूप से बीमार हैं, जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं. छपरा के दरियापुर के खिरिकिया गांव में योगेंद्र राय के घर की महिला चाय बनाने के दौरान चायपत्ती की जगह गलती से कीटनाशक दवा डाल दी थी और घर के पांच लोगों ने उसी चाय को पी ली थी. इसके कुछ ही देर बाद परिवार की दो महिलाओं और एक मासूम की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, वैशाली में 1 करोड़ रुपये की शराब जब्त, 5 गिरफ्तार

वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है. मृतक महिला के पति योगेंद्र राय ने बताया कि ठंड ज्यादा होने से घर में चाय बनाने को कहा गया था और घर के सभी लोगों ने चाय पी थी . चाय पीते ही सबकी तबियत बिगड़ने लगी. उसके बाद आसपास के लोग किसी तरह सबको अस्पताल लेकर आए, तब तक दो महिलाओं और एक बच्चे ने दम तोड़ दिया.

VIDEO : आजमगढ़ में जहरीली शराब से 11 की मौत
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com