राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद बिहार में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने उसी तर्ज़ पर बिहार में हार की जिम्मेदारी लेते हुए विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव के इस्तीफ़े की मांग की है.
यह मांग करने वालों में कांग्रेस विधायक राजेश कुमार प्रमुख हैं. लेकिन राजद ने इस मांग को खारिज कर दिया है. आरजेडी के विधायकों का कहना है कि तेजस्वी यादव के इस्तीफे की कोई जरूरत नहीं है. इस बीच कुछ चैनलों में यह खबर चली कि तेजस्वी यादव ने भी इस्तीफे की पेशकश की है. लेकिन राजद के ही सूत्रों का कहना है कि पटना आने के बाद भी जब तेजस्वी यादव ने विधायकों की कोई बैठक बुलाई है तो यह इस्तीफे की पेशकश का सवाल कहां होता है. और अगर उन्हें इस्तीफे की पेशकश की करनी होती तो चुनाव परिणाम आने के बाद विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, नेताओं की बैठक हुई थी, उसमें वे इस्तीफे की पेशकश कर सकते थे .लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं.
राजद के ही कुछ विधायकों का कहना है कि इस्तीफा तो दूर तेजस्वी यादव चुनाव में हार के बाद अब पार्टी की पूरी बागडोर अपने हाथ में चाहते हैं. उनकी कोशिश है कि लालू यादव अगर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं तो कम से कम कार्यकारी अध्यक्ष उन्हें बना दें.
विधानसभा में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव तो चिराग पासवान ने ली चुटकी, बोले- अगर तबीयत खराब है...
लेकिन निश्चित रूप से वो चाय पार्टी के वरिष्ठ नेता हों या विधायक जिस प्रकार से तेजस्वी यादव पार्टी की गतिविधियों और विधानसभा सत्र में अनुपस्थित रहे हैं उसके बाद विपक्ष के हमले के सामने राजद के नेता भी निहत्थे दिखते हैं.
VIDEO : तेजस्वी ने कहा- बीजेपी के साथ असहज महसूस कर रहे नीतीश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं