विज्ञापन

शानदार काम करने वाले ने कर दिया रिजाइन, बॉस के एक सवाल पूछने पर हो गया रीटेन

हर बार नौकरी छोड़ने की वजह पैसे नहीं होते, कभी-कभी एक सही सवाल और रोल में बदलाव ही काबिल कर्मचारी को रोक सकता है.

शानदार काम करने वाले ने कर दिया रिजाइन, बॉस के एक सवाल पूछने पर हो गया रीटेन
बॉस ने कारण पूछा तो रह गई हैरान

किसी कंपनी में जब कोई अच्छा और भरोसेमंद कर्मचारी अचानक नौकरी छोड़ने की बात करता है, तो सबसे पहले यही लगता है कि उसे कहीं बेहतर सैलरी या बड़ा मौका मिल गया होगा. लेकिन हर बार कहानी इतनी सीधी नहीं होती. कई बार वजह ऐसी होती है जो ऊपर से नजर ही नहीं आती. ऐसा ही एक दिलचस्प मामला सामने आया, जहां एक काबिल कर्मचारी का इस्तीफा एक छोटे से सवाल के बाद रुक गया और पूरी कहानी ही बदल गई.

को-फाउंडर भी रह गईं हैरान

डिजिटल क्रिएटिव्स की को-फाउंडर प्रीति मलिक ने एक पोस्ट में बताया कि उनकी टीम का एक मजबूत मेंबर अचानक इस्तीफा देने पहुंच गया. ये कर्मचारी न सिर्फ काम में तेज था बल्कि टीम के माहौल में भी पूरी तरह फिट था. इसलिए उसका जाना हैरान करने वाला था. जब उन्होंने उससे बातचीत की, तब असली वजह सामने आई.

असली समस्या पैसे नहीं, रोल था

मीटिंग में पता चला कि कर्मचारी को अपने काम से शिकायत थी, सैलरी से नहीं. उसे ऑटोमेशन से जुड़ा काम पसंद था, लेकिन बार-बार बदलते और अलग-अलग टास्क मिलने से उसका फोकस टूट रहा था. उसे लगने लगा था कि वो अपने असली काम से दूर हो रहा है. यही कारण था कि वो नौकरी छोड़ने का फैसला कर चुका था.

एक बदलाव और सब कुछ ठीक

इस फीडबैक को समझते हुए प्रीति ने तुरंत एक नया प्लान तैयार किया. उन्होंने कर्मचारी के रोल को दोबारा डिजाइन किया और उसे वही काम दिया जिसमें उसका इंट्रेस्ट था. कर्मचारी ने थोड़ा समय लिया और फिर अगले दिन इस नए ऑफर को स्वीकार कर लिया. यानी एक सही सवाल और सही समझ ने एक अच्छे टैलेंट को जाने से रोक लिया.

'नौकरी गंवाने वाले इसे एक मौके की तरह देखें', Oracle में भयंकर छंटनी के बीच Perplexity के CEO का बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Workplace Communication, Not Leaving For Money, Employee Resignation Reason, Job Satisfaction, Workplace Story
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com