तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
पटना:
राष्ट्रीय जनता दल ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम कैंडिडेट का क्या मान लिया कि अब तेजस्वी अपने विरोधी जदयू से पूछना शुरू कर दिया है कि क्या अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को अपना उमीदवार बनाएगी. तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर जनता दल यूनाइटेड के नेतओं से पूछा है कि प्रधानमंत्री पद का उमीदवार बनने वाले नीतीश कुमार एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उमीदवार होंगे या नहीं?
तेजस्वी ने फिर जदयू से पूछा कि अगर नीतीश कुमार को सीएम कैंडिडेट नहीं बनाया गया तो क्या पार्टी बीजेपी से गठबंधन तोड़ लेगी. उसके बाद एक और सवाल किया कि जनता दल यूनाइटेड में अकेले लड़ने का क्या सामर्थ्य हैं. निश्चित रूप से तेजस्वी के ये बयान फिलहाल उनकी पार्टी द्वारा उन्हें नेता बनाये जाने के बाद उनकी खुशी दर्शाता है. तेजस्वी को मालूम है कि अब वो अपने पिता लालू के अलावा पार्टी की भी पसंद है.
यह भी पढ़ें - तेज प्रताप यादव ने सुशील मोदी को दी घर में घुसकर मारने की धमकी, बोले- बेटे की शादी में तोड़फोड़ करेंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी गुजरात चुनाव के मुद्दे पर घेरते हुए तेजस्वी ने कहा कि एक ओर जहां नीतीश बार-बार वहां बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं, तब उनकी पार्टी वहां क्यों हारने के लिए लड़ रही है, या नीतीश को इस बात का आभास है कि बीजेपी हार रही है. इसलिए उन्हें जीताने के लिए वहां मैदान में कूद रही है. तेजस्वी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी को जीताने के लिए जनता दल यूनाइटेड चुनाव से अलग रही. अगर लड़ते तो कुर्मी भाईयों का वोट बीजेपी को शयाद नहीं मिल पाता. तेजस्वी के अनुसार, बीजेपी के इशारे पर पटेल वोटों के बिखराब के लिए जनता दल गुजरात का चुनाव लड़ रही है.
यह भी पढ़ें - RJD की राष्ट्रीय परिषद बैठक में हुआ फैसला, तेजस्वी के नेतृत्व में पार्टी लड़ेगी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव
वहीं, तेजस्वी यादव के बयान पर जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह का कहना है कि सुर्ख़ियो में बने रहने के लिए वो कुछ भी बोलते हैं. उन्हें ख़ुद सोचना चाहिए कि अपने पिता के कृपा पर राजनीति करते हैं और लोकतंत्र में जनता आने वाले दिनो में बता देगी कि किसको कौन पसंद हैं.
IDEO: सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा : तेजप्रताप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं