आरजेडी नेता तेजस्वी यादव.
- बिहार में इन दिनों राजनीतिक बयानबाजियां जोरों पर है
- लालू यादव ने नीतीश के करीबी आरसीपी सिंह पर हमला किया था
- आरसीपी सिंह ने उसका करारा जवाब दिया, अब तेजस्वी बोले हैं.
पटना:
बिहार में इन दिनों राजनीतिक पार्टियों की बयानबाजियों की कोई सीमा या मर्यादा का मतलब नहीं दिख रहा है. आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने पहले जेडीयू नेता आरसीपी पर निजी आरोप लगाए तो आरसीपी ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि इनके खानदान में कोई आईएएस, आईपीएस बन सकता है क्या? सब हाई स्कूल पास भी नहीं हैं. इन दिनों लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार के करीबियों पर जमकर हमला बोल रहे हैं तो नीतीश कुमार के खास सिपहसालार आरसीपी सिंह भी चुप कहां बैठने वाले थे. लालू ने खुलेआम कहा कि जेडीयू सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह डीएम एसपी से पैसे लेते हैं तो वहीं जवाब में आरसीपी सिंह ने लालू के परिवार में कोई डीएम, एसपी बन सकता है क्या? लालू यादव भले ही नेता बना दें मगर आईएएस, आईपीएस अपनी मेहनत से लोग बनते हैं.
यह भी पढ़ें : शराब के कारोबारियों की लालू यादव के बेडरूम तक है पहुंच : जेडीयू नेता आरसीपी सिंह
क्या कहा आरसीपी ने
सांसद आरसीपी ने बातचीत के दौरान कहा कि हम गांव से आए हैं. हमारे पिता जी कोई बहुत बड़े नेता नहीं थे, हम पढ़-लिखकर अपनी कड़ी मेहनत से आईएएस बने. आज हम राज्यसभा में हैं तो अपनी मेहनत से हैं. लालू यादव का इस बिहार के लिए क्या सहयोग रहा है? एक मुख्यमंत्री दिया जो हाई स्कूल पास नहीं है, एक उपमुख्यमंत्री दिया जो हाई स्कूल पास नहीं है, अपने मुख्यमंत्री बने तो भ्रष्टाचार के मामले में आज सजायफ्ता हैं. हमलोग कोई ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे हमारा हमारे परिवार का और बिहार का नाम खराब हो.
क्या कहा तेजस्वी ने
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आरसीपी की इन बातों से खासे तिलमिलाए हुए हैं और याद दिलाते हुए कहा कि हमारे जीजा जी शैलेश जी आईएएस छोड़ दिए हैं, वो क्या बात करेंगे. आरसीपी बोलते हैं कि लालू जी को घोटाला किंग से नवाजा जाता है तो मर्डर किंग कौन हैं? इस देश में दो ही मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार जिनपर हत्या का केस चल रहा है. नीतीश जी 7 जन्म नहीं बल्कि 8 जन्म 9 जन्म ले लें मगर लालू जी का गरीबों के दिल में सम्मान है वो कभी नहीं ला सकते हैं. आरसीपी तो नीतीश के कृपा पर हैं.
VIDEO: शर्मानाक वीडियो
लेकिन सवाल यह है कि क्या बिहार की जनता इंजीनियर नीतीश कुमार के विकल्प में सातवीं पास तेजस्वी यादव को स्वीकार करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejashwi Yadav On RCP Singh