आरजेडी नेता तेजस्वी यादव.
- राज्य में आपराधिक घटनाओं को तेजस्वी ने किया जिक्र
- तेजस्वी ने सीएम को लिया निशाने पर
- राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर भी नीतीश पर उठाई अंगुली.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
बिहार में नीतीश कुमार की पहचान सुशासन और कानून व्यवस्था के राज के रूप में कहा जाता है. ऐसे में राज्य में बढ़ते अपराध और रोज आ रही ऐसी ही खबरों पर राजनीतिक हमला होना लाजमी है. बिहार में विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) या कहें आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है. एक तरफ उन्होंने अपराध पर नीतीश कुमार को घेरा है तो वहीं भ्रष्टाचार के मामलों पर भी नीतीश कुमार से जवाब मांगा है.
यह भी पढ़ें : सीबीआई के सामने पेशी के लिए लालू यादव और तेजस्वी यादव को समन जारी
तेजस्वी ने राज्य में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि बेगुनाहों को अपराधियों के हाथों न मरवाइए. तेजस्वी यादव ने अपने इस ट्वीट में यह भी दावा किया है कि वह यह बात राजनीति से ऊपर उठकर कह रहे हैं. तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर तंज भी कसा है . उन्होंने कहा कि आप तथाकथित सुशासन और मंगलराज के नाम पर चेहरा चमकाते हैं.
बता दें कि राज्य में हुए सृजन घोटाले को लेकर तेजस्वी यादव पिछले काफी समय से नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं.
VIDEO: नीतीश कुमार को लालू ने लताड़ा
एक ट्वीट में उन्होंने कहा, नीतीश जी अगर #सृजन महाघोटाले में इतने ही पाक-साफ हैं, तो पब्लिक डोमेन में अपनी संलिप्तता का बिन्दुवार जवाब दे. मुझसे बड़ा जवाब मांग रहे थे.

राजनीति से ऊपर उठकर कह रहा हूँ CM साहब, आप तथाकथित सुशासन व मंगलराज के नाम पर चेहरा चमकाते रहे लेकिन बेगुनाहो को अपराधियो के हाथो मत मरवाइए pic.twitter.com/jDTmsTE6nD
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 23, 2017
बता दें कि राज्य में हुए सृजन घोटाले को लेकर तेजस्वी यादव पिछले काफी समय से नीतीश कुमार पर निशाना साधते रहे हैं.
VIDEO: नीतीश कुमार को लालू ने लताड़ा
एक ट्वीट में उन्होंने कहा, नीतीश जी अगर #सृजन महाघोटाले में इतने ही पाक-साफ हैं, तो पब्लिक डोमेन में अपनी संलिप्तता का बिन्दुवार जवाब दे. मुझसे बड़ा जवाब मांग रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं