विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2020

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से पूछे ये सवाल, बोले- उम्मीद है हमेशा की तरह आप जवाब नहीं देंगे

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से कई सवाल किए और कहा कि सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से पूछे ये सवाल, बोले- उम्मीद है हमेशा की तरह आप जवाब नहीं देंगे
तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार से कुछ सवाल पूछे हैं. (फाइल फोटो)
  • बिहार के नेता प्रतिपक्ष हैं तेजस्वी यादव
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछे सवाल
  • बिहार में इस साल होने हैं विधानसभा चुनाव
पटना:

बिहार (Bihar Assembly Elections 2020) में चुनावी सरगर्मी देखते हुए सब कमर कस रहे हैं. सबसे ज्यादा आहट सोशल मीडिया पर दिखती हैं. रविवार को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से कई सवाल किए और कहा कि सरकार से कुछ सवाल पूछे हैं, आशा है हमेशा की तरह सरकार इन वाजिब सवालों का जवाब नहीं देगी.

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से पूछा कि सरकार बताए कि 15 साल में कितने लोगों को बिहार में नौकरी मिली है. 15 साल में सरकार में जो कुल कितनी नियुक्तियां हुई हैं, उनका जिलावार और जातिवार आंकडा क्या है. यानि सरकार बताए कि किस जिले के और किस जाति के लोगों को नौकरी मिली है.

उन्होंने आगे पूछा कि बिहार में पिछले 15 सालों में कितने बेरोजगारों ने रोजगार निबंधन कार्यालय में निबंधन कराया है. पिछले 15 सालों में बिहार से कुल कितने लोगों का पलायन हुआ है. 15 सालों में बिहार में कुल कितने उद्योग और कल-कारखाने लगे हैं. नीतीश कुमार के 15 सालों के कार्यकाल में पहले से चालू कितने चीनी, जूट और पेपर मिल से साथ साथ दूसरे कल-करखाने बंद हुए हैं. उनके बंद होने से बिहार को कितना नुकसान हुआ, कितने राजस्व-रोजगार की क्षति हुई.

तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे पूछा कि पिछले 15 सालों में कितने लाख करोड़ रुपये शिक्षा और चिकित्सा के नाम दूसरे प्रदेश में गए. यानि जो लोग बिहार से बाहर पढ़ने गए या इलाज कराने गए, उनका कितना पैसा खर्च हुआ. बिहार के मानव संसाधन का कितना प्रतिशत बिहार में और दूसरे प्रदेश में कार्यरत है. यानि बिहार के जितने लोग काम कर सकते हैं, उनमें से कितने बिहार में काम कर रहे हैं और कितने लोग दूसरे राज्यों में काम कर रहे हैं.

VIDEO: राष्ट्रीय जनता दल ने 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मनाया लालू यादव का जन्मदिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Bihar, Nitish Kumar, Bihar Assembly Elections 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com